अगले दो साल में जियो की कमाई होगी दोगुनी- रिपोर्ट
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी है। इंटरनेट की दुनिया में क्रांति वाली रिलायंस जियो का प्रॉफिट भी लगातार आसामान छू रहा है। एक रिपोर्ट का दावा है कि जियो का ऑपरेटिंग प्रॉफिट अगले दो साल में दोगुना हो जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, जियो के सब्सक्राइबर बेस 500 मिलियन होने के बाद कंपनी के रेवेन्यू 52,400 करोड़ रूपए हो जाएगा। बता दें कि साल 2019 के अंत तक जियो ऑपरेटर के 370 मिलियन यूज़र्स थे। कंपनी इस फाइनेन्शियल ईयर के क्वॉर्टर 3 यानि अक्टूबर से दिसंबर महीने तक 14.8 मिलियन नए कस्टमर्स को एड करने में कामयाब रही थी।
आइडियो-वोडा के क्राइसिस का जियो को मिलेगा फायदा
एनालिस्ट का कहना है कि ये सिर्फ एवरेज रेवेन्यू केलकुलेट किया गया है, हो सकता है कि जियो इससे ज़्यादा रेवेन्यू हासिल करने में कामयाब हो जाए। इसके अलावा एनालिस्ट का ये भी कहना है कि जियो का सब्सक्राइबर बेस बढ़ने की उम्मीदें और ज़्यादा इसीलिए हैं क्योंकि इन दिनों वोडाफोन-आइडिया बड़े फाइनेन्शियल क्राइसिस का सामना कर रही हैं। अगर दोनों कंपनियां दिवालिया हो जाती हैं तो भारत में अगले 12 महीने में सिर्फ दो ऑपरेटर्स होंगे। जिनमें एक होगा रिलायंस जियो और दूसरा भारती एयरटेल।
इसी बीच, Deutsche बैंक ने सुझाव दिया है कि बेलआउट पैकेज वोडाफोन-आइडिया को अन्य ऑपरेटरों को कड़ी टक्कर देने में मदद नहीं करेगा। जर्मन निवेश बैंक ने इकोनॉमिक टाइम्स के हवाले से कहा, "हमें लगता है कि सरकार को वोडाफोन आइडिया को मीडियम टर्म के अलावा किसी और चीज के लिए संभालना बहुत महंगा पड़ेगा।"
जियो ने सबसे पहले क्लियर किया AGR ऋण
इसके अलावा PTI की रिपोर्ट कहती है कि रिलायंस जियो ने अपने AGR ऋण को क्लियर करने के लिए टेलिकॉम डिपोर्टमेंट को 195 रूपए करोड़ का भुगतान किया है। इसका मतलब ये है कि सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक जियो ऑपरेटर सबसे पहला ऐसा ऑपरेटर है जिसने अपने ड्यूस को क्लियर कर दिया है। भुगतान की गई राशि में जनवरी 2020 की एडवांस मनी भी शामिल है। वहीं, भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने AGR ड्यूस को क्लियर करने की तारीख को एक्सडेंट करने की याचिका की है।
जियो कंपनी के मालिक और भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी ने पिछले साल हुई एनुअल जनरल मीटिंग(एजीएम) में कुछ घोषणाएं की, जिसके बाद उनकी सम्पत्ति में ज़बरदस्त उछाल आया। सिर्फ दो दिन में मुकेश अंबानी 29 हज़ार करोड़ रूपए अमीर हो गए। रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी भारत ही नहीं बल्कि एशिया के भी सबसे धनी व्यक्ति हैं और इनका सालाना पैकेज 15 करोड़ रुपए है।
अगर अंबानी परिवार के बात करें तो इस परिवार की कुल कमाई 52.5 बिलियन है। एजीएम में हुई घोषणाओं के मुताबिक कंपनी को कर्ज़ मुक्त करने के लिए मुकेश अंबानी ने एक रोडमैप तैयार किया है। अंबानी ने सबसे बड़ा दांव जियो पर खेला जिसे 5 सितंबर को तीन साल पूरे हो जाएंगे।
अपने कारोबार में बढ़ोत्तरी लाने के लिए ई-कॉमर्स को लेकर भी एक प्लान तैयार कर रहे हैं। इसमें उम्मीद है कि मुकेश अंबानी के बच्चे ईशा और आकाश को शामिल किया जाएगा। हालांकि ईशा और आकाश साल 2014 में ही रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड से जुड़े गए थे। दोनों की कोशिश थी कि कारोबार को मॉर्डन तरीके से आगे बढ़ाया जाए। इसी के लिए भाई-बहन ने ग्रुप के कॉरपोरेट पार्क में ओपन ऑफिस कल्चर की शुरूआत की। एजीएम में मुकेश अंबानी ने वर्चुअल रियल्टी और कॉन्फरेंस कॉल्स जैसे कई ऐप्स की जानकारी साझा की।


Click it and Unblock the Notifications








