Reliance Jio का धमाकेदार प्लान, यूजर्स को मिलेगा 100% कैशबैक
भारत के टेलिकॉम सेक्टर में काफी बढ़ा वॉर चल रहा है। सभी कंपनियां एक दूसरे को पीछे छोड़ने के प्रयास में लगी हुई हैं। जिसके चलते कंपनियां एक से बढ़कर एक प्लान पेश किए जा रही हैं। रिलायंस जियो के 2016 में लॉन्च होने के बाद से टेलिकॉम कंपनियों में कॉम्पिटिशन पहले से काफी ज्यादा बढ़ गया है।

इस दौड़ से यूजर्स को काफी फायदा भी पहुंचा है। फ्री डाटा की जंग में हर कंपनी अपने यूजर्स को बेस्ट ऑफर देने में जुटी हैं। रिलायंस जियो कंपनी ने यूजर्स को काफी सस्ता डेटा उपलब्ध कराया है। जिसकी वजह से कंपनी ने जल्द ही ऊचांईयां छू ली। यही वजह है कि पिछले दो साल में टेलिकॉम इंडस्ट्री में कई बदलाव देखने को मिले हैं। मर्जिंग से लेकर कंपनियों के बंद होने तक के पीछे डेटा वॉर ही शामिल है।
कई ऑफर्स शामिल
दिवाली के समय में कई टेलिकॉम कंपनियों द्नारा शानदार ऑफर्स पेश किए गए थे। वहीं रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान पेश किया था। जिसका फायदा यूजर्स अभी तक उठा रहे हैं। रिलायंस जियो ने इस प्लान को जियो ग्राहकों के लिए पेश किया था। कंपनी ने इसे जियो दिवाली धमाका नाम दिया है।
जियो के इस प्लान के साथ यूजर्स को 100 फीसदी का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। जिसमें यूजर्स पूरे एक साल के लिए अगर यह प्लान लेते हो तो इसकी कीमत के मुताबिक पूरा कैशबैक दिया जा रहा है। जो काफी शानदार ऑफर माना जा रहा है।
क्या है जियो का नया प्लान
रिलायंस जियो ने अपने प्लान को 1699 रुपये की कीमत के साथ शुरू किया है। जिसकी वेलिडिटी एक साल की है। बता दें, इस प्लान में यूजर्स को फ्री वॉयस कॉलिंग दी जा रही है। वहीं यूजर्स को हर दिन 1.50 जीबी डेटा दिया जा रहा है। पूरे साल के हिसाब से यूजर्स को 547.5GB डेटा उपलब्ध कराया जा रहा है।
ऐसे पाएं कैशबैक
इस प्लान की खास बात यह है कि जियो यूजर्स को साल भर का प्लान लेने पर 100 फीसदी कैशबैक दे रहा है। बता दें, प्लान लेने के बाद कैशबैक रिलायंस डिजिटल कूपन के रुप में दिया जा रहा है। इस कूपन का इस्तेमाल MyJioApp के माध्यम से किया जा सकता है। इस कूपन के साथ यूजर्स फोन रिचार्ज भी कर सकते हैं। हालांकि कैशबैक के रूप में मिले ये कूपन सिर्फ 31 दिसंबर 2018 तक ही वेलिड होगा।
यूजर्स मिले इस कैशबैक का इस्तेमाल रिलायंस डिजिटल स्टोर पर भी कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए यूजर्स को कम से कम 5,000 रुपए की खरीदारी करनी होगी। जिसके बाद ही यह कैशबैक मान्य होगा। बता दें, 1699 रुपए के प्लान में 365 दिनों के लिए यूजर्स की वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री रहेगी। इतना ही नहीं, यूजर्स को हर दिन 100 एसएमएस और MyJioApp का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। बता दें, रिलायंस जियो का यह दिवाली धमाका ऑफर 18 अक्टूबर से 30 नवंबर तक ही मान्य होगा। यूजर्स को इसका फायदा जल्द से जल्द उठाने की जरूरत होगी।


Click it and Unblock the Notifications








