रिलायंस जियो की बिक्री जल्द होगी शुरू, जानिए क्या है इसमें खास!
रिलायंस जियो सिम की बिक्री आज से शुरु होने की उम्मीद की जा रही है साथ में कंपनी LYF हैंडसेट और Mi-Fi वॉयरलेस हॉटस्पॉट डिवाइस की सेल भी शुरु कर सकती है।
फेसबुक पर लाइव था ये व्यक्ति, तभी चली गोलियां और....!
रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डिजिटल आर्म में कर्मचारियों को रिलायंस जियो से जुड़ी ट्रैनिंग पिछले हफ्ते दी जा चुकी है। अभी तक रिलायंस जियो की सर्विस सिर्फ कंपनी के कर्मचारियों को दी जा रही थी जो एक ट्रॉयल भी था।
iPhone ऐसा यूज़ पहले नहीं देखा होगा आपने!
लेकिन कंपनी अब इसे बाजार में लांच करने को पूरी तरह से तैयार है। कंपनी माई-फाई डिवाइस के साथ फ्री डेटा ऑफर भी दे रही है जिसके तहत 30 से लेकर 240 जीबी तक का फ्री डेटा यूजर को मिलेगा हालाकि कंपनी ने अभी इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।
#1
रिलायंस जियो ही भारत की एक मात्र लाइसेंस होलडर 4जी सर्विस है। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी है जियो लांच के मौके पर कहा था कि ये सर्विस भारत के 80 प्रतिशत हिस्से में उपलब्ध होगी। 2018 तक ये पूरे भारत में उपलब्ध होगी।
#2
रिलायंस जियो में वायस और डेटा दोनों मिलेंगे इसके अलावा इसमें मैसेजिंग, लाइट टीवी, मूवी, म्यूजिक और डिजिटल पेमेंट की सर्विस भी दी जाएगी।
#3
रिलायंस जियों लोकल केबल ऑपरेटर के साथ मिलकर ज्यादा बेहतर ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइड करेगा। जियो टीवी चैनल डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में भी अपनी सर्विस देगा।
#4
बॉलिवुड एक्टर किंग खान रिलायंस जियो के ब्रांड अंम्बेस्डर हैं। शाहरुख खान ने पिछले महिने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रिलायंस जियो को पेश किया था।
#5
सूत्रों की मानें तो रिलाइंस जिओ का 4G नेटवर्क एयरटेल और आईडिया सेलुलर जैसे प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देगा। इसके ऑफर्स ग्राहकों को लुभाने वाले और प्रतिस्पर्धी होंगे। जिससे प्रतिद्वंदियों को खासी मुश्किल पेश आने वाली है।
अन्य टेक न्यूज़
टॉप 10 अल्ट्रा बजट फोन, कीमत 4 से 6 हजार!
चुटकी में डाउनलोड करें अपनी फेवरेट मूवी!
इस फ़ोन में लीजिए होम थिएटर का मजा, 5,000 से भी कम है कीमत!
हिंदी गिज़बॉट
ऐसी ही अन्य न्यूज़ के लिए पढ़ते रहें हिंदी गिज़बॉट और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज!


Click it and Unblock the Notifications








