Home
News

जियो होम डिलीवरी से घर पाएं ये 4जी सिम, जानिए इसकी 5 शर्तें

By Agrahi

भारत में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने अभी 4जी नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं किया है। जिसके कई कारण हो सकते हैं। एक कि 4जी प्लान की कीमत ज्यादा होती हैं। वहीं दूसरा कारण यह भी हो सकता है कि उन इलाकों में स्पीड नहीं होती है।

रिलायंस जियो की सेवा के जरिए 4जी डाटा 90 दिनों के फ्री है। जिसके साथ अनलिमिटेड कॉल, मैसेज सभी सेवाएं मुफ्त हैं। हालाँकि रिलायंस जियो 4जी सिम ले पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

इन दिनों रिलायंस डिजिटल स्टोर्स के बाहर लम्बी कतारें हैं, साथ ही कई जगहों पर तो नो स्टॉक लिख दिया गया है। तो कई स्टोर्स यूज़र्स को टोकन देकर वेटिंग में रख रहे हैं। लेकिन उन सभी लोगों के लिए जो वेटिंग में है एक खुशखबरी है। अब रिलायंस जियो 4जी इसम होम डिलीवरी पर उपलब्ध है। अब आपको जियो पोर्टल पर अपनी जरुरी जानकारी भरकर 4जी सिम घर बौठे पा सकते हैं। लेकिन इससे पहले आपको कुछ जान लेना जरुरी है।

अनलिमिटेड एसएमएस

अनलिमिटेड एसएमएस

रिलायंस जियो ने एलान किया था कि यूज़र्स को अनलिमिटेड एसएमएस की सुविधा मिलेगी। हालांकि डिटेल टैरिफ प्लान में एसएमएस की संख्या साफ़ है। 19 रुपए से 149 रुपए के बीच के टैरिफ प्लान में सब्सक्राइबर्स को अधिक से अधिक 100 एसएमएस ही मिलते हैं। जो कि 28 दिनों के लिए है। जबकि 299 रुपए से अधिक के टैरिफ प्लान में आपको 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे।

अनलिमिटेड नाईट डाटा

अनलिमिटेड नाईट डाटा

यह भी एक अफवाह है। टैरिफ प्लान में कहा गया है कि आपको अनलिमिटेड नाईट डाटा मिलता है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि यह अनलिमिटेड नाईट डाटा रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए है, यानी कि केवल 3 घंटों के लिए मान्य है।

अनलिमिटेड डाटा प्लान

अनलिमिटेड डाटा प्लान

सभी को लगता है कि रिलायंस जियो के हर टैरिफ प्लान पर अनलिमिटेड 4जी डाटा मिलता है। लेकिन आपको बता दें कि हर दिन 4जीबी डाटा यूसेज के बाद आपको सुपर फ़ास्ट कनेक्टिविटी नहीं मिलती है। जब आप इस लिमिटे को क्रॉस करते हैं, डाटा स्पीड घटकर 128 केबीपीएस हो जाती है।

जियो एप्स का एक्सेस फ्री है!

जियो एप्स का एक्सेस फ्री है!

रिलायंस जियो के अनुसार यूज़र्स जियो एप्स को अनलिमिटेड इस्तेमाल कर सकता है। जियो एप में जियोसिनेमा, जियोटीवी, जियोमैग्स, जियोम्यूजिक, जियोन्यूज़पेपर, जियोक्लाउड और जियोसिक्योरिटी शामिल है। इन एप्स का एक्सेस आपके डाटा में शामिल होगा, साथ ही आप इन्हें वाईफाई में बल्कि जियो नेटवर्क पर ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रति जीबी के लिए 50 रुपए डाटा

प्रति जीबी के लिए 50 रुपए डाटा

कहा जा रहा है कि रिलायंस जियो 50 रुपए में एक जीबी 4जी डाटा दे रहा है। लेकिन आपको बता दें कि यह सेलुलर डाटा के लिए नहीं बल्कि आपके जियोनेट के लिए है। 4जी सेवाओं के साथ ही जियो पब्लिक हॉटस्पॉट जियोनेट में भी उपलब्ध है। हर प्लान में आपको सेलुलर डाटा मिलता है जो कि आप जियोनेट से टीथर कर इस्तेमाल कर सकते हैं। जब जियोनेट डाटा की लिमिट क्रॉस करेंगे तभी आपको 50 रुपए प्रति जीबी डाटा मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio SIM Home Delivery Feature to be Rolled Out Soon: 5 Terms and Conditions to Know. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X