Home
News

आने वाला है सस्ता 4जी VoLTE फोन, 999 रुपए हो सकती है कीमत

रिलायंस जियो जल्द ही 1500 रुपए से भी कम कीमत का 4जी फोन लॉन्च करने वाली है।

By Agrahi

रिलायंस जियो हमेशा से ही एक बड़ा गेम चेंजर रहा है। कभी वेलकम ऑफर तो कभी सस्ते टैरिफ से जियो ने ग्राहकों का ध्यान आकर्षित किया है। रिलायंस जियो के लाइफ ब्रांड के तहत भी कंपनी ने सस्ते 4जी स्मार्टफोन पेश किए हिं, जिनसे कई लोगों को कम कीमत 4जी हैंडसेट की सुविधा मिली है।

आने वाला है सस्ता 4जी VoLTE फोन, 999 रुपए हो सकती है कीमत

अब सुनने में आया है कि कंपनी 1,500 रुपए से भी कम कीमत में 4जी VoLTE फोन पेश करने वाली है। आपको बता दें कि सबसे सस्ते लाइफ ब्रांड के फोन की कीमत 2,990 रुपए है। अब 1500 रुपए के सस्ते स्मार्टफोन को लॉन्च कर कंपनी एक बार फिर भारतीय मार्किट में तहलका मचाने की तैयारी में है।
आने वाला है सस्ता 4जी VoLTE फोन, 999 रुपए हो सकती है कीमत

स्मार्टफोन इन दिनों हमारी लाइफ को रूल करता है। स्मार्टफोन से हमें कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। कई काम हम स्मार्टफोन से पूरे कर सकते हैं। दुनिया अब ऑनलाइन हो चुकी है। सभी जरुरी काम ऑनलाइन निपटाए जा सकते हैं। लेकिन अब भी कई ग्रामीण इलाके ऐसे हैं जहां तक स्मार्टफोन नहीं पहुँच पाए हैं, जिसकी एक बड़ी वजह है कीमत। रिलायंस जियो इसी कमी को पूरा करने के लिए सस्ते स्मार्टफोन पेश कर रही है।

आने वाला है सस्ता 4जी VoLTE फोन, 999 रुपए हो सकती है कीमत

अपनी लॉन्च से अब तक रिलायंस जियो ने 50 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर जोड़ लिए हैं। हालाँकि कंपनी इससे संतुष्ट नहीं है, कंपनी को चाहिए 100 मिलियन सब्सक्राइबर। अब सस्ते 4जी स्मार्टफोन पेश कर कंपनी अपने इस टारगेट को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रही है।

ख़बरों की मानें तो रिलायंस जियो का आने वाला नया 4जी फोन 999 रुपए से लेकर 1500 रुपए तक के बीच हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance jio to soon launch a 4G VoLTE phone priced under rs 1500. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X