Home
News

गूगल और जियो जल्द लॉन्च करेगा भारत में सबसे सस्ते स्मार्टफोन

Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि किफायती स्मार्टफोन बनाने के लिए Google और Reliance Jio के बीच कोलाबोरेशन तेजी से चल रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि पिचाई ने कहा कि Google अपने भारतीय पार्टनर रिलायंस जियो के साथ पहल पर जारी है और उस पर काम चल रहा है।

गूगल और जियो जल्द लॉन्च करेगा भारत में सबसे सस्ते स्मार्टफोन

Google ने समझौते पर हस्ताक्षर करते हुए रिलायंस जियो में 33737 करोड़ रुपये की 7.7 प्रतिशत हिस्सेदारी भी खरीदी थी। इस प्रकार स्मार्टफोन से वंचित लोगों के लिए दोनों कंपनियाँ मिलकर सस्ते दर में 4G डिवाइस निकालने पर काम कर रही है।

पिचाई ने एशिया पैसिफिक के चुनिंदा पत्रकारों के साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम एक किफायती फोन बनाने पर फोकस कर रहे हैं। हम प्रोजेक्ट पर प्रोग्रेस करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम उनके साथ काम कर रहे हैं।" हालांकि, पिचाई ने कोई भी संभावित लॉन्च की तारीख और स्मार्टफोन की कीमत क्या होगी इसके बारे में कुछ नहीं बताया है।

मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो, जिसने अपने लॉन्च के समय भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में इंटरनेट की एक नई क्रांति लाई थी, का लक्ष्य अमेरिकी कंपनी के साथ एक किफायती स्मार्टफोन बनाकर देश में एक बड़ी ग्रामीण आबादी का दोहन करना है। सस्ते इंटरनेट डेटा प्लान के साथ सस्ते स्मार्टफोन की उपलब्धता से न केवल इंटरनेट को अधिक लोगों तक पहुंचाने की क्षमता मिलेगी, बल्कि सरकारी सेवा वितरण पहल में भी मदद मिलती है।

यह पूछे जाने पर कि क्या कोविड-19 क्रिसिस ने प्रोजेक्ट्स के प्रोग्रेस को प्रभावित किया है, पिचाई ने कहा कि महामारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इंटरनेट लोगों के जीवन में खेल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ने Google Meet जैसे प्रॉडक्ट के माध्यम से कोविड -19 संकट के दौरान अपने प्रयासों को गहरा किया है और यह सुनिश्चित किया है कि वे दूरसंचार कंपनियों के इंटरनेट नेटवर्क पर सुचारू रूप से चलें।

Google ने अपने Google for India डिजिटाइजेशन फंड के हिस्से के रूप में Reliance Jio में लगभग 7 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का निर्णय लिया है, जिसके तहत कंपनी अगले 5-7 वर्षों में देश में कुल 75000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है ताकि लोगों को डिजिटल टेक्नोलॉजी के लिए सेफ एक्सेस मिल सके।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio is planning to bring affordable 4G and 5G smartphones to India. The company has also joined hands with Google for the same; however, no one knows when Jio is planning to launch the device in the country.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X