Home
News

रिलायंस जियो ने अपने प्रतिस्पर्धी कंपनियों पर कुछ इस तरह ली चुटकी...

Valentine's Day खत्म हो गया है, लेकिन लोगों में इसका खुमार बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। उसी तरह कंपनियां भी अपने ऑफर्स के साथ लोगों को तोहफा दे रही है। टेलिकॉम सेक्टर की सबसे जानी मानी कंपनी रिलायंस जियो भी इसमें पीछे नहीं है। रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए बाकी कंपनियां भी जी जान लगा रही है। जिसके चलते कंपनियां एक से एक बढ़कर प्लान पेश कर रही हैं। वैसे तो रिलायंस जियो अपने प्रतिस्पर्धियों को टक्कर देने का पूरा मौका देती है, लेकिन इस बार कंपनी ने इसका पूरा जवाब दिया है।

रिलायंस जियो ने अपने प्रतिस्पर्धी कंपनियों पर कुछ इस तरह ली चुटकी...

रिलायंस जियो ने अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनियों का मजाक उड़ाते हुए एक कविता अपने ट्विटर हैंडल पर पेश की है। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल से "Roses are red, Violets are blue, Once a neighbor in SIM slot 2, Where are you? Happy Valentine's Day. #WithLoveFromJio. की एक छोटी कविता लिखी है। इस ट्विट के जरिए रिलायंस जियो ने यह कहने की कोशिश की है कि पहले स्मार्टफोन में सिम 2 एयरटेल, वोडाफोन या फिर आइडिया यूजर्स के लिए ही हुआ करती थी, लेकिन अब सिम 2 का स्थान जियो ने ले लिया है।

कुछ ही समय पहले Ookla ने अपनी एक रिपोर्ट पेश की थी जिससे पता चलाता है कि भारत में Q3-Q4 2018 के दौरान एयरटेल की सबसे ज्यादा तेज 4G स्पीड थी। बता दें, एयरटेल की स्पीड 11.23 Mbps दर्ज हुई है। जिसके बाद वोडाफोन (9.13 Mbps) ने दूसरा स्थान लिया था। वहीं रिलायंस जियो (7.11 Mbps) इस लाइन में तीसरे नंबर पर थी। हालांकि भारत में 4G अवेलेबिलिटी की बात करें तो इसमें रिलायंस जियो ने सबको पीछे छोड़ दिया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio has presented a poem on his twitter handle while joking his competitors. The company has written a short poem from its Twitter handle "Roses are red, Violets are blue, once a neighbor in SIM slot 2, where are you?" Happy Valentine's Day. #WithLoveFromJio.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X