Home
News

जियो यूज़र्स हैं तो खुश हो जाएं, जियो एक बार फिर नंबर 1

रिलायंस जियो एक बार फिर स्पीड चार्ट में सबसे उपर है। कंपनी सबको पीछे छोड़ दे रही है 19.12एमबीपीएस डाउनलोड स्पीड।

By Agrahi

रिलायंस जियो यूज़र्स के लिए एक बार फिर खुश होने की खबर है। ट्राई के अनुसार जियो यूज़र्स को सबसे फ़ास्ट 4जी डाउनलोड स्पीड मिल रही है। अप्रैल माह में जियो ने एक बार फिर इस चार्ट में टॉप किया है।

पढ़ें : 2 लाख डॉलर कमाना चाहते हैं तो करें गूगल का यह काम!

बता दें कि पिछले कुछ समय से यूज़र्स जियो की स्पीड के स्लो होने की शिकायत कर रहे थे। लेकिन अब लगता है जियो एक बार फिर ट्रैक पर वापस आ गया है। कंपनी ने अपने यूज़र्स की समस्याओं को तुरंत हल करते हुए डाउनलोड स्पीड में तेजी की है।

जियो यूज़र्स हैं तो खुश हो जाएं, जियो एक बार फिर नंबर 1

ट्राई रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने अप्रैल माह में अपने यूज़र्स को 19.12 एमबी प्रति सेकंड के हिसाब से डाउनलोड स्पीड दी है। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने सभी डाटा कलेक्ट कर, उसे कंप्यूट कर डाउनलोड स्पीड चार्ट पेश किया है।

पढ़ें : फोन में चलेगा नहीं दौड़ेगा इंटरनेट, ये है तरीका

रियलटाइम बेसिस पर मायस्पीड एप्लीकेशन का प्रयोग करते हुए यह स्पीड कैलकुलेट की गई है। एक यूज़र 16 एमबीपीएस स्पीड पर 15 मिनट में एक पूरी फिल्म डाउनलोड कर सकता है। यानी कि जियो की स्पीड इससे भी अधिक है।

जियो यूज़र्स हैं तो खुश हो जाएं, जियो एक बार फिर नंबर 1

रिलायंस जियो ने अपने पिछले महीने की परफॉरमेंस में सुधार करते हुए 19.12एमबीपीएस स्पीड पेश की है। जबकि इससे पहले महीने जियो की डाउनलोड स्पीड 18.48 एमबीपीएस थी।

अप्रैल में जहां जियो ने इस चार्ट में 19.12एमबीपीएस स्पीड के साथ पहला नंबर हासिल किया वहीं, आईडिया सेलुलर 13.70 एमबीपीएस और वोडाफोन 13.38 एमबीपीएस स्पीड पर रहा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance jio tops 4G download speed chart in April. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X