रिलायंस जियो vs एयरटेल vs वोडाफोन – किसका 1 जीबी डेली डेटा प्रीपेड प्लान है ज़्यादा बेहतर
रिलायंस जियो की एंट्री के बाद टेलिकॉम सेक्टर में एक उथल-पुथल मच गई थी। जियो ने भारत में इंटरनेट की उपलब्धता को काफी सस्ता बना दिया था। लोगों के बीच रिलायंस जियो के बढ़ते क्रेज़ को देखकर अन्य टेलिकॉम कंपनियों ने भी अपने प्लान्स में बदलाव किए थे। इसी तरह देखते ही देखते per GB डेटा की कीमत काफी कम हो गई थी।

कंपनियों ने अपने टैरिफ प्लान्स में अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान्स को शामिल करना शुरू कर दिया था। हररोज़ मिलने वाले डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स, SMS बेनिफिट्स और कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन का भी ट्रेंड चलने लगा। ऐसे में 1GB per day प्लान सबसे अफॉर्डेबल प्लान माना जाता है। इस प्लान को लगभग हर कंपनी ने अपने अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान में जगह दी है। इसीलिए आज हमने 1GB daily data वाले प्लान्स की तुलना तैयार की है। जिसमें Reliance Jio, Airtel और Vodafone को शामिल किया गया है।
रिलायंस जियो का 149 रूपए का प्रीपेड प्लान
ये रिलायंस जियो का इकलौता ऐसा प्लान है जिसमें हररोज़ 1 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। खैर, 149 रूपए के इस प्लान में हररोज़ 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल टू जियो नंबर्स, नॉन जियो नंबर्स पर फ्री वॉइस कॉल करने के लिए 300 मिनट्स और हररोज़ 100 SMS फ्री जैसे बेनिफिट्स उपलब्ध कराए गए हैं। इस प्लान्स की वेलिडिटी 24 दिन तय की गई है। अन्य प्रीपेड प्लान्स की तरह इसमें भी जियो की कई ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है।
एयरटेल का 219 रूपए का प्रीपेड प्लान
जियो की ही तरह, ये प्लान भी एयरटेल का इकलौता प्लान है जिसमें हररोज 1 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। बता दें कि एयरटेल की इस 1 जीबी डेटा वाले प्लान में, 1 जीबी डेटा पर डे, 100 SMS per day और बिना किसी FUP के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल करने की सुविधा उपलब्ध है। इस प्लान की वेलिडिटी 28 दिन की है और साथ ही एयरटेल ने अपने यूज़र्स को एयरटेल थैंक्स बेनिफिट के तौर पर Free Hello Tunes, Airtel Xstream app, और अनलिमिटेड Wynk music की सब्सक्रिप्शन दिया गया है।
वोडाफोन का 199 रूपए और 219 रूपए के प्रीपेड प्लान्स
वोडाफोन के 1GB data per day ऑफर करने वाले दो प्लान्स हैं। जिनकी कीमत 199 रूपए और 219 रूपए है। 199 रूपए वाले प्रीपेड प्लान की वेलिडिटी 21 दिन है और वहीं, 219 रूपए प्लान की वेलिडिटी 28 दिन रखी गई है। दोनों प्लान्स में 100 SMS per day, बिना किसी FUP के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग जैसे बेनिफिट दिए जा रहे हैं। साथ ही इस प्लान में Vodafone Play सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
कौन-सा प्लान ज़्यादा बेहतर है?
अगर तीनों कंपनियों के प्लान्स की तुलना पर गौर करें तो सिर्फ जियो ही ऐसी कंपनी है जिसमें दूसरे नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा नहीं दी गई है। साथ ही बाकी दोनों कंपनियां ज़्यादा वेलिडिटी के प्रीप्रेड प्लान भी ऑफर कर रही है। लेकिन जियो का 1 जीबी पर डे प्लान दोनों कंपनियों के मुकाबले सस्ता है। जियो के प्लान की कीमत 149 रूपए है और वहीं एयरटेल और वोडाफोन के प्लान की कीमत 219 और 199 रूपए है। ऐसे में कस्टमर्स अपनी सुविधा और ज़रूरत के हिसाब से कोई भी प्लान खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








