Home
News

मार्च 2017 तक रहेगा रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर 2

रिलायंस जियो वेलकम ऑफर 2 अगले साल मार्च तक के लिए वैलिड होगा। इस ऑफर का लाभ 3 दिसंबर के बाद वाले यूज़र्स ले सकते हैं।

By Agrahi

इसमें कोई संदेह नहीं है कि रिलायंस जियो ने भारत के टेलिकॉम सेक्टर में उलट-फेर मचा दी है। अपनी 4जी सेवा जियो ने कई यूज़र्स को अपनी ओर खींच लिया है। इसके साथ ही जियो के मुफ्त सेवाओं वाले वेलकम ऑफर ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। इस आकर्षक वेलकम ऑफर को पाने के लिए लोगों ने रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और एक्सप्रेस मिनी स्टोर्स के कई चक्कर भी काटे और घंटों लाइन में खड़े रहे।

मार्च 2017 तक रहेगा रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर 2

रिलायंस जियो लॉन्च के साथ ही कंपनी ने वेलकम ऑफर की वैलिडिटी 31 दिसंबर तक के लिए घोषित की थी। इसके तहत यूज़र्स को अनलिमिटेड 4जी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और अनलिमिटेड मैसेज की फ्री सुविधा है।

रिलायंस जियो के वेलकम ऑफर का लाभ वो ही यूज़र्स ले सकते हैं जो इस 4जी सिम को 3 दिसंबर से पहले लेंगे। जबकि 3 दिसंबर के बाद सिम लेने वाले यूज़र्स को वेलकम ऑफर 2 का लाभ मिलेगा। जिसकी वैलिडिटी मार्च 2017 तक होगी।आइए जानते हैं वेलकम ऑफर 2 से जुड़ी जरुरी बातें।

वेलकम ऑफर 2 क्यों?

वेलकम ऑफर 2 क्यों?

ट्राई के नियमों के अनुसार कोई भी प्रमोशनल ऑफर की वैलिडिटी 90 दिनों की होती है। कंपनी का फिलहाल उपलब्ध वेलकम ऑफर अपनी मुफ्त सेवाओं के साथ 5 सितंबर को घोषित किया गया था, जिसे 3 दिसंबर को 90 दिन पूरे हो जाएंगे।

100 मिलियन यूज़र्स का टारगेट!

100 मिलियन यूज़र्स का टारगेट!

मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो ने इस साल 100 मिलियन यूज़र्स का टारगेट रखा था, जो कि इस साल पूरा कर पाना मुश्किल हो सकता है। जियो वेलकम ऑफर 3 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा लेकिन इसकी फ्री सेवाएं 31 दिसंबर तक के लिए रहेंगी। इसलिए जियो अपना टारगेट पूरा करने के लिए वेलकम ऑफर की वैलिडिटी मार्च 2017 तक रख सकता है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

वेलकम ऑफर 2 की लॉन्च डेट!

वेलकम ऑफर 2 की लॉन्च डेट!

वेलकम ऑफर 2 और उसके साथ पेश होने वाली फ्री सेवाओं के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। हालाँकि कहा जा रहा है कि यह फिलहाल चल रहे वेलकम ऑफर के खत्म होने के बाद ही लॉन्च हो जाएगी।

इन यूज़र्स को नहीं मिलेगा वेलकम ऑफ़र 2

इन यूज़र्स को नहीं मिलेगा वेलकम ऑफ़र 2

रिलायंस जियो के मौजूदा यूज़र्स एक वेलकम ऑफर का लाभ ले रहे हैं, हो सकता है कि आने वाले वेलकम ऑफ़र 2 का लाभ उन यूज़र्स को न मिले। बल्कि केवल नए यूज़र्स को मिले।

मार्च तक होगा वेलकम ऑफर 2

मार्च तक होगा वेलकम ऑफर 2

किसी भी प्रमोशनल ऑफर की वैलिडिटी 90 तक की ही होती है। इस हिसाब से वेलकम ऑफर 2 की वैलिडिटी मार्च 2017 तक के लिए हो सकती है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio Welcome Offer 2 to be Valid Until March 2017 Hindi news. Read more in Detail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X