Home
News

Jio Wi-Fi Mess वायरलैस राउटर जल्द होगा लॉन्च, Airtel Xtream Mess वायरलैस राउटर को मिलेगी टक्कर

Reliance Jio कंपनी अपना एक नया राउटर पेश करने वाली है। इस नए राउटर का नाम Reliance Jio Wi-Fi Mesh हो सकता है। ये एक वायरलैस राउटर होगा। इस राउटर को जियो कंपनी ने पिछले साल ही टीज़ किया था लेकिन अब इसकी एक ऑनलाइन तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है। अभी तक आपने जियो फाइबर के राउटर को ब्लैक कलर में देखा होगा लेकिन नया वायरलैस राउटर वाइट कलर का है। इसके अलावा पुराने राउटर की तरह ही इस राउटर में भी कंपनी ने टॉप पर जियो का एक लोगो दिया है।

कर्नाटक की कंपनी ने बनाया राउटर

कर्नाटक की कंपनी ने बनाया राउटर

इस राउटर के बारे में बात करें तो इसे कर्नाटक की इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरर कंपनी Neolync Electronics ने बना कर तैयार किया है। रिलायंस जियो के इस वायरलैस राउटर की बात करें तो कंपनी ने इसमें काफी सारे नॉड्स दिए हैं, जो कि इंटरनेट कनेक्टिविटी को काफी बेहतर बनाते हैं।

इस राउटर की तस्वीर सामने आने के बाद अब ये पक्का हो गया है कि रिलायंस जियो कंपनी अब जल्द ही इस राउटर को लॉन्च कर सकती है। इसके लॉन्च होने के बाद जियो फाइबर का नया कनेक्शन लेने वाले यूज़र्स को वायरलैस राउटर को दिया जाता है।

2,499 रुपए में मिलेगा वायरलैस राउटर

2,499 रुपए में मिलेगा वायरलैस राउटर

रिलायंस जियो फाइबर के इस नए वायरलैस राउटर की मदद से यूज़र्स अपने घर की इंटरनेट कनेक्टिविटी को काफी स्ट्रॉग और बेहतर बना सकते हैं। अब इस नए राउटर की कीमत की बात करते हैं। टेलिकॉम रिपोर्ट के अनुसार Jio Wi-Fi Mesh राउटर को कंपनी स्मार्ट कंज्यूमर वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। उस लिस्ट के मुताबिक इस राउटर की कीमत 2,499 रुपए है।

इस राउटर का कलर व्हाइट है और इसके टॉप में जियो कंपनी का लोगो दिया गया है। इसके अलावा इस राउटर के अगले हिस्से में WiFi और LAN कनेक्टिविटी इंडिकेटर्स दिए गए हैं। हालांकि ऐसे इंडिकेटर्स पुराने राउटर में भी मौजूद थे।

घर के हरेक कमरे में मिलेगी अच्छी कनेक्टिविटी

घर के हरेक कमरे में मिलेगी अच्छी कनेक्टिविटी

Reliance Jio Wi-Fi Mess को कंपनी ने इस राउटर को पिछले साल ही टीज़ किया था, जिसके बाद से यूज़र्स इसके लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। स्मार्ट कंज्यूमर वेबसाइट पर लिस्ट होने के बाद यूज़र्स को लग रहा है कि अब जल्द ही इस राउटर को भी लॉन्च कर दिया जाएगा। जियो कंंपनी ने अपनी साइट पर इस बात की जानकारी दी है कि Wi-Fi Mess का अनुभव यूज़र्स को घर के हरेक कमरे में बढ़िया मिलेगा।

Airtel ने भी शुरू की Mess सर्विस

Airtel ने भी शुरू की Mess सर्विस

गौर करने वाली एक बात भी आपको बता दें कि Jio Wifi Mess सर्विस को टक्कर देने के लिए एयरटेल कंंपनी ने भी Xtrem Fiber Mesh सर्विस को लॉन्च किया है। एयरटेल ने Linksys के साथ पार्टनरशिप करके इस नई मेश सर्विस को शुरू किया है। एयरटेल का दावा है कि उनकी मेश सर्विस के जरिए 3,500 स्क्वॉर फीट के एरिया में इंटरनेट कनेक्टिविटी काफी अच्छे से काम करेगा। एयरटेल की इस सर्विस के लिए यूज़र्स को 24,999 रुपए का सलाना सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगाय़

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio company is about to introduce a new router. The name of this new router will be Reliance Jio Wi-Fi Mesh. This will be a wireless router. This router was teased by the Jio company only last year, but now an online picture has come out through social media.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X