मैकबुक जैसा लैपटॉप ला सकता है जियो
रिलायंस जियो लैपटॉप पर काम कर रही है, यह लैपटॉप रिलायंस जियो सिम के साथ आएगा और 4जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा।
टेलिकॉम मार्केट में उथल पुथल मचाने के बाद अब जियो स्मार्टफोन, फीचर फोन और लैपटॉप के मामले में भी पीछे नहीं रहना चाहती है। रिलायंस जियो के बारे में हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी अब लैपटॉप पर काम कर रही है। जल्द ही अपने लैपटॉप को सस्ते दाम में मार्केट में पेश कर सकती है।

कंपनी लाइफ 'LYF' ब्रांड के तहत पहले से अपने स्मार्टफोन पेश कर रही है। कुछ दिन पहले जियो के डीटीएच सर्विस शुरू करने की बात भी सामने आई थी। अब देखना होगा कि लैपटॉप, फीचर फोन, डीटीएच में से पहले जियो की कौन सी सर्विस मार्केट में आती है।

लैपटॉप की बात करें तो सुनने में आया है कि मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो लैपटॉप पर काम कर रही है, जो कि एपल के 13.3इंच वाले मैकबुक एयर की तरह होगा। इसमें कोई शक नहीं कि यह लैपटॉप रिलायंस जियो सिम के साथ आएगा। इस लैपटॉप में कंपनी 13.3 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा। यह लैपटॉप 4जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। जिसमें एचडी कैमरे की मदद से यूज़र्स विडियो कॉल कर सकते हैं।
लैपटॉप के बारे में सामने आए रुमर्स पर ध्यान दें तो यह 4जीबी की रैम के साथ आ सकता है और इसमें 64जीबी ईएमएमसी या 128जीबी एसडीडी स्टोरेज होगी।
Comments
Best Mobiles in India
English summary
REliance jio working on a laptop like Apple Macbook air. Read what all this laptop will feature.


Click it and Unblock the Notifications







