Home
News

आरकाम ने लांच किया भारत का पहला सीडीएमए टैबलेट

आरकाम ने लांच किया भारत का पहला सीडीएमए टैबलेट

भारत की दूरसंचार सेवा प्रदाता कम्पनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने देश का पहला सीडीएमए टैबलेट टैबलेट लांच कर दिया है जो एंड्रायड प्‍लेटफार्म पर रन करता है। इसके साथ आरकाम 3जी और सीडीएमए नेटवर्क पर टैबलेट की पेशकश करने वाली भारत की पहली दूरसंचार आपरेटर बन गई।

रिलायंस सीडीएमए टैब में 7 इंच की टच स्क्रीन और 512 एमबी रैम व एक माइक्रो एसडी की सुविधा दी गई है और इसका वजन महज 397 ग्राम है। यह टैबलेट देश में 22 सर्किलों के 1,000 से अधिक कस्बों में रिलायंस सीडीएमए नेटवर्क पर काम करेगा और इसकी कीमत 12,999 रुपये रखी गई है।

रिलायंस कम्युनिकेशंस के समूह प्रमुख ब्रांड व मार्केटिंग संजीव बहल ने कहा,  पिछले साल लांच की गई रिलायंस 3जी टैब की जबरदस्त सफलता को देखते हुए हम देश का पहला सीडीएमए टैब लांच कर रहे हैं। यह वायरफ्री इंडिया के हमारे मिशन में एक कदम है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X