रिलायंस के नए जियोफाई डिवाइस के साथ जियो सिम और 4जी डाटा मुफ्त
रिलायंस का जियोफाई डिवाइस एक ऐसा पोर्टेबल वाईफाई हॉटस्पॉट है जो हर कोई लेना चाहेगा। रिलायंस अपने डिवाइस के साथ 4जी डाटा और जियो सिम मुफ्त में दे रही है। इससे पहले खबर थी कि यह डिवाइस एचपी लैपटॉप और पीसी खरीदने वाले कस्टमर्स को ही मिलेगा, लेकिन अब कंपनी ने इसे सभी के लिए पेश कर दिया है।
2,899 रुपए के इस जियोफाई डिवाइस जियो 4जी इंटरनेट सेवा के साथ आता है। लाइफ ब्रांड के स्मार्टफोन्स की ही तरह इस डिवाइस के साथ भी 90 दिनों का फ्री 4जी डाटा मिलेगा। जो कि प्रीव्यू ऑफर में मिलेगा। जिसके साथ आपको मिलता है अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग और 4जी इंटरनेट। है न कमाल!
जियो की 4जी इंटरनेट सेवा से रूबरू
ऐसे कई यूज़र्स होंगे जो कि लाइफ ब्रांड के स्मार्टफोन नहीं इस्तेमाल करना चाहते हैं, हालंकि वो जियो की 4जी इंटरनेट सेवा से जरुर रूबरू होना चाहते हैं। यदि ऐसा है तो आप जियोफाई को खरीद सकते हैं।
2300mAh बैटरी
जियोफाई डिवाइस की बात करें तो इसमें 2300mAh बैटरी दी गई है। जो कि 6 घंटे तक चलेगी। यह LTE बैंड 2300/1800/850MHz को सपोर्ट करता है।
माइक्रो यूएसबी पोर्ट
इस डिवाइस में एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट के साथ आता है। इसमें एक मिनी सिम कार्ड इंटरफ़ेस और एक माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी है।
एचडी वॉइस और वीडियो कॉल्स
कंपनी के अनुसार जो यूज़र्स इस जिओफाई डिवाइस को खरीदेंगे वो एचडी वॉइस और वीडियो कॉल्स जियोजॉइन एप को अपने स्मार्टफोन पर इस्तेमाल कर पाएंगे
जानिए कैसे खरीद सकते हैं ये जियोफाई डिवाइस
रिलायंस के लाइफ स्मार्टफोन्स की ही तरह यह डिवाइस भी रिलायंस डिजिटल और डिजिटल एक्सप्रेस मिनी स्टोर से खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








