Reliance-Disney डील को लेकर Mukesh Ambani ने कही ये बड़ी बात, यहां जानें सबकुछ
देश की जानी मानी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज जल्द ही मीडिया की भी सबसे बड़ी कंपनियों में से एक होगी। दरअसल रिलायंस इंडस्ट्रीज, वायकॉम18 और वॉल्ट डिज्नी कॉरपोरेशन के बीच मर्जर (Reliance-Disney Merger) को लेकर चल रही बातचीत पर अब मुहर लग चुकी है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज 11,500 करोड़ का करेगी निवेश: बुधवार को किए गए करार के बाद बने ज्वाइंट वेंचर की वैल्यूएशन लगभग 70,352 करोड़ रुपये यानी (8.5 अरब डॉलर) होगा। RIL की तरफ से बुधवार को इस मर्जर को लेकर ऐलान करते हुए कहा कि, इस सेक्टर में विस्तार केलिए हो रहे विलय सौदे के तहत ज्वाइंट वेंचर में रिलायंस 11,500 करोड़ रुपये यानी कि, (1.4 अरब डॉलर) का इन्वेस्टमेंट करेगी।

जो 2024 की आखिरी तिमाही या फिर 2025 की पहली तिमाही में पूरा हो सकता है। मर्जर पूरा होने के बाद नए वेंचर को Reliance कंट्रोल करेगी और RIL के पास 16.34 फीसदी, वायकॉम18 के पास 46.82 फीसदी और डिज्नी के पास 36.84 फीसदी तक की हिस्सेदारी रहेगी।
ऐतिहासिक समझौता- मुकेश अंबानी: बता दें, रिलायंस और डिज्नी के इस ज्वाइंट वेंचर के पूरे देश में 750 मिलियन से अधिक दर्शक होंगे। इसके साथ ही यह दुनिया भर में भारतीय प्रवासियों की जरूरतों को भी पूरा करने का काम करेगा।

रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी इसे लेकर कहा कि, यह एक ऐतिहासिक समझौता है, जो भारतीय मनोरंजन क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करेगा। हमने हमेशा डिज्नी को विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ मीडिया समूह के रूप में सम्मान दिया है, इसे लेकर हम काफी उत्साहित हैं। हम रिलायंस समूह के प्रमुख भागीदार के रूप में डिज्नी का स्वागत करते हैं।
नीता अंबानी के हाथ में होगी कमान: इसके साथ ही नीता अंबानी ने Reliance-Disney Merger कंपनी की चेयरपर्सन के रूप में बिजनेस में वापसी की है। आपको बता दें, नीता अंबानी ने पिछले साल रिलायंस बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था और इस मर्जर के साथ उनकी जोरदार वापसी हो रही है।
गौरतलब है कि, नीता अंबानी (Nita Ambani) Reliance Foundation की भी अध्यक्ष हैं, इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम की भी मालिक हैं।


Click it and Unblock the Notifications








