Home
News

Fast AF सेल में बुक करें OnePlus 6

By Neha Kashyap

वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 लॉन्च का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। वनप्लस 6 स्मार्टफोन लंदन में 16 मई को लॉन्च होने जा रहा है और उसके ठीक एक दिन बाद 17 मई को ये फोन भारत में लॉन्च होगा। वनप्लस 6 का लॉन्च इवेंट 17 मई को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

लॉन्च से पहले ही इस फोन को स्मार्टफोन यूजर्स का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने अब अपने कस्टमर्स के लिए अपनी पहली Fast AF (Fast & First) सेल का आयोजन किया है।

Fast AF सेल में बुक करें OnePlus 6

वनप्लस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया के साथ मिलकर वनप्लस 6 की पहली फास्ट एंड फर्स्ट सेल का आयोजन किया है। इस सेल में कस्टमर्स वनप्लस 6 स्मार्टफोन को रिजर्व कर सकते हैं वो भी गिफ्ट और फायदों के साथ।

1000 रुपए की कीमत का ई-गिफ्ट कार्ड

1000 रुपए की कीमत का ई-गिफ्ट कार्ड

वनप्लस के इस प्लान में कस्टमर्स को Amazon.in से 1000 रुपए की कीमत का ई-गिफ्ट कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की कीमत 1000 रुपए है।अमेजन वन 21 और 22 मई को वनप्लस की सेल के दौरान इस कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। वनप्लस 6 को खरीदते समय इस कार्ड को रिडीम कर लिया जाएगा और ग्राहक के अमेजन पे बैलेंस में 1000 रुपए कैशबैक के तौर पर आ जाएंगे।

कस्टमर्स को कुल 2000 रुपए का फायदा

कस्टमर्स को कुल 2000 रुपए का फायदा

इस तरह कस्टमर्स को कुल 2000 रुपए का फायदा होगा। इसके अलावा वनप्लस की तरफ से स्मार्टफोन पर दी जा रही 1 साल की वारंटी के अलावा अमेजन एक साल की अतिरिक्त वारंटी देगा। वनप्लस 6 अमेजन इंडिया पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध होगा। 21 मई को ये फोन प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा और 22 मई को सभी कस्टमर्स के लिए ये फोन उपलब्ध होगा।

वनप्लस की पहली Fast AF सेल

वनप्लस की पहली Fast AF सेल

बता दें कि ये वनप्लस की पहली Fast AF सेल में है, जिसमें कस्टमर्स को वनप्लस 6 को ऑफिशियल लॉन्च से पहले प्री बुक करने का मौका मिलेगा। गौर करने लायक है कि वनप्लस 6 इस साल का सबसे पॉपुलर फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस फोन के स्पीड और परफॉर्मेंस की बात करें, तो ये क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज है।

वनप्लस 6 के दमदार फीचर्स

वनप्लस 6 के दमदार फीचर्स

वनप्लस 6 बेस्ट डुअल लेंस कैमरा के साथ आता है। ये फोन एंड्रॉइड ओरियो के साथ कंपनी के अपने ओएस Oxygen ओपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। ये फोन वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस डिजाइन के साथ आता है। अन्य खास फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस 6 में ऐज टू ऐज एफएचडी प्लस स्क्रीन दिया है और ये फोन ग्लास डिजाइन के साथ आता है। फोन की डिसप्ले को पावर देने के लिए कंपनी ने इस फोन में दमदार बैटरी दी है।

Easy & Safe Data Transfer Between Android Phone To oneplus Phone

ज्यादा जानकारी के लिए वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट www.oneplus.in पर विजिट कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
You can pre-book the OnePlus 6 on Amazon.in during the Fast AF (Fast and First) sale, between 13th May and 16th May.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X