फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग का गलत इस्तेमाल करने वालों पर लगाएगा प्रतिबंध
फेसबुक का इस्तेमाल लगभग हर कोई कर रहा है। फेसबुक भी समय समय पर यूजर्स के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर तरह तरह के फीचर पेश करता रहता है। वहीं प्लेटफॉर्म पर सिक्योरिटी को लेकर भी काफी सुधार किए गए हैं। आज कल फेसबुक में लाइव स्ट्रीमिंग काफी फेमस होती जा रही है, हालांकि यह फीचर फेसबुक के लिए काफी भारी भी पड़ गया है।

बता दें, न्यूजीलैंड में मस्जिदों पर हमले की Facebook पर लाइव स्ट्रीमिंग की गई। इस घटना के बाद से Facebook ने अपने प्लेटफॉर्म पर इसके नियम को कड़ा बना दिए हैं। बता दें, Facebook की संशोधित नीतियों के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति फेसबुक की सबसे गंभीर नीतियों का उल्लंघन करता है तो उसे एक निश्चित समय के लिए लाइव स्ट्रीमिंग करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। यानी वह इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।
लाइव स्ट्रीमिंग के लिए नियम लागू
इस मामले के बारें में बात करते हुए Facobook के इंटीग्रिटी विभाग के उपाध्यक्ष गाय रोसन अपने एक ब्लॉग लिखा कि "अपराधों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हम लाइव में अब एक वन स्ट्राइक नीति लागू करेंगे। उदाहरण के लिए, अगर कोई किसी आतंकवादी संगठन द्वारा जारी बयान का लिंक साझा करता है, उसे तत्काल प्रभाव से एक निश्चित समय के लिए लाइव फीचर का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।"
इस पूरे मामले ने तब टूल पकड़ा जब न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च शहर में दो मस्जिदों पर हुए हमलों का Facebook पर लाइव स्ट्रीम चलाया गया। Facebook ने दावा किया है कि इसके 24 घंटों के अंदर उसने खुद क्राइस्टचर्च हमले के लगभग 15 लाख वीडियो नष्ट किए थे। फेसबुक ने इस मामले के बाद 12 लाख वीडियो के अपलोड को रोक दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








