Google Gemini Nano Banana AI से बन रही हैं रेट्रो साड़ी इमेजेज, जानें टॉप 3 प्रॉम्प्ट्स
Google Gemini ने हाल ही में एक नया इमेज टूल लॉन्च किया है, जिसका नाम है Nano Banana AI। यह टूल खासतौर पर रेट्रो-स्टाइल इमेजेज बनाने के लिए जाना जा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खासकर रेट्रो साड़ी लुक्स वाली तस्वीरें Gen Z के बीच खूब पसंद की जा रही हैं। इन तस्वीरों ने बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। अगर आप भी ऐसी इमेज बनाना चाहते हैं तो हम आपको तीन दमदार प्रॉम्प्ट बता रहे हैं।

क्या है Nano Banana AI?
Nano Banana, Google Gemini 2.5 Flash AI चैटबॉट का एक नया इमेज टूल है। इसकी मदद से यूजर्स पुराने जमाने का आर्टिस्टिक और विंटेज लुक वाली फोटो बना सकते हैं। इस टूल से बनने वाली तस्वीरें बेहद रियल लगती हैं, जिनमें चेहरे के एक्सप्रेशन्स, कपड़े और बैकग्राउंड तक को बारीकी से दिखाया जाता है। सबसे खास बात यह है कि यह फ्री-टू-यूज है, इसलिए इसकी लोकप्रियता और भी तेजी से बढ़ रही है।
ऐसे बनाएं अपनी रेट्रो इमेज
- सबसे पहले Google AI Studio वेबसाइट या Google Gemini ऐप पर जाएं।
- वहां Nano Banana इमेज बनाने का ऑप्शन मिलेगा।
- कोई HD इमेज अपलोड करें (अपने चेहरे वाली)।
- फिर एक खास प्रॉम्प्ट टाइप करें और "Run" या "Enter" दबाएं।
- इसके बाद AI आपके दिए प्रॉम्प्ट के हिसाब से रेट्रो-स्टाइल इमेज जेनरेट कर देगा।
Top 3 Prompts for Retro Saree Looks
Prompt 1
Convert the uploaded image into a stunning 4K HD portrait. The subject should have long, dark, wavy hair cascading over her shoulders. She should be wearing a translucent, elegant red saree...
Prompt 2
Create a retro, vintage-inspired image-grainy yet bright-based on the uploaded picture. The girl should be draped in a perfect purple chiffon saree...
Prompt 3
Convert the uploaded picture into a retro, vintage, and grainy-but-bright image. Keep the facial features the same. The subject should be draped in a solid-colored Banarsi saree...


Click it and Unblock the Notifications