ब्लैकबेरी सेवा ठप्प होने के कारण रिम के मुनाफे में 71 फीसदी की कमी

ब्लैकबेरी स्मार्टफोन बनाने वाली कनाडा की कंपनी रिसर्च इन मोशन रिम का मुनाफा 27 नवंबर 2011 को समाप्त तीसरी तिमाही में घटकर 26.5 करोड़ डालर रह गया। कुछ समय पहले ब्लैकबेरी की रिम सेवा ठप्प पड़ जाने के कारण कंपनी को यह घाटा उठाना पड़ा इस सेवा के ठप्प होने कारण विश्व भर के ब्लैकबेरी उपभोक्ता प्रभावित हुए थे।
रिम ने एक बयान में कहा कि कंपनी को 27 नवंबर 2010 को समाप्त तिमाही के दौरान 91.1 करोड़ डालर का मुनाफा हुआ था। कंपनी ने कुल आय में उल्लेखनीय गिरावट के लिए अक्तूबर में इंटरनेट सेवा बाधित होने को जिम्मेदार ठहराया है।
उस समय विश्व भर में उसकी सेवाएं बाधित हुई थीं। कंपनी को समीक्षाधीन तिमाही में 5.2 अरब डालर की आय हुई जो उम्मीद से कम रही और यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 5.45 फीसद कम है। रिम ने इस अवधि के लिए 5.3 से 5.6 अरब डालर की आय का अनुमान जाहिर किया था।
More from GizBot
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications








