फ्रीडम 251 स्मार्टफोन ऑर्डर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी !
सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ्रीडम 251 बनाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स ने अब तक 5000 हैंडसेट उपभोक्ताओं तक पहुंचा दिए हैं। कंपनी ने अब घोषणा की है कि वो 65000 और फ्रीडम 251 डिवाइस उन यूज़र्स तक पहुंचाएगी जिन्होंने स्मार्टफोन के लिए कैश ऑन डिलीवरी मोड में बुकिंग की है।

रिंगिंग बेल्स ने फरवरी माह में जून 30 तक 25 लाख स्मार्टफोन डिलीवर करने की बात कही थी। कंपनी ने इस फोन के लिए करीब सात करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन प्राप्त किए थे।
कंपनी अपने एक बयान में कहा है कि,'कुछ ही दिनों पूर्व लॉटरी प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब कंपनी ने स्मार्टफोन को डिस्पैच करना भी शुरू कर दिया है। साथ ही कंपनी को अपने स्मार्टफोन्स के लिए अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।'
प्रोसेसर
दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 में 1.3 गीगा हर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन मात्र 251 रुपए का है।
कैमरा
फोन में 3.2 मेगापिक्सल रीयर कैमरा है। इतना सस्ता होने के बाद भी इस फोन में सेल्फी कैमरा भी है, हालांकि यह केवल 0.3 मेगापिक्सल का है।
1जीबी रैम
रिंगिंग बेल्स ने अपने इस सस्ते स्मार्टफोन में 1जीबी रैम दी है। साथ ही इसमें 8जीबी इंटरनल मेमोरी भी है।
बैटरी
स्मार्टफोन में 1800mAh बैटरी दी गई। फोन की कीमत के हिसाब इसके फीचर्स काफी शानदार हैं।
डिस्प्ले और ऑपरेटिंग सिस्टम
फ्रीडम 251 में 4इंच का WVGA आईपीएस डिस्प्ले है। यह फोन एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर काम करता है।
इन राज्यों में डिलीवर हो रहा है फोन
कंपनी का कहना कि स्मार्टफोन की डिलीवरी वेस्ट बंगाल, हरयाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, नई दिल्ली, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में शुरू कर दी है।
65,000 यूनिट्स
रिंगिंग बेल्स अपने इस स्मार्टफोन के 65,000 यूनिट्स की डिलीवरी और करेंगे, जिसे मिलकर करीब 70,000 यूनिट्स डिलीवर हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications