Home
News

मार्केट में फिर होगी 'फ्रीडम 251' की एंट्री, जानें कब मिलना शुरू होगा फोन!

By Agrahi

रिंगिंग बेल्स कंपनी को 'फ्रीडम 251' फोन के सुर्ख़ियों में आने से पहले शायद ही कोई जानता था। लेकिन दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बाद कंपनी का नाम हर जुबान पर था। पहले वाह-वाही फिर धोखाधड़ी के लिए कंपनी ने काफी कुछ सुना। अब कंपनी का दावा है कि वह आने वाली 28 जून से अपने स्मार्टफोन की बिक्री शुरू कर रही है।

कंपनी के डायरेक्टर मोहित गोएल के अनुसार फ्रीडम 251 उन सभी लोगों तक पहुंचाया जाएगा जिन्होंने इसे बुक किया है। यह फोन 28 जून से कैश ऑन डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

#1

#1

रिंगिंग बेल्स ने अपना सबसे सस्ता कहा जाने वाला फोन फ्रीडम 251 वेबसाइट के माध्यम से फरवरी में बेचना शुरू किया था।

#2

#2

जिसके बाद कुछ लोगों ने जहाँ इसकी तारीफ की, वहीँ कई लोगों ने कंपनी पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। साथ ही कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।

#3

#3

कंपनी के अनुसार करीब 30,000 लोगों ने फ्रीडम 251 के लिए बुकिंग कराई है। हालाँकि विवादों में आने के बाद कंपनी ने कई उपभोक्ताओं को उनके रुपए वापस कर दिए थे।

#4

#4

अब कंपनी का कहना है कि 30,000 लोगों ने फोन के लिए बुकिंग करवाई थी और 7 करोड़ लोगों ने रजिस्टर करवाया था।

#5

#5

रिंगिंग बेल्स अपना यह फोन कैश ऑन डिलीवरी के माध्यम से उन सभी लोगों को उपलब्ध कराएगी जिन्होंने फोन के लिए आर्डर दिया है। यह डिलीवरी 28 जून से शुरू हो जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Ringing bells will deliver the phone freedom 251 from 28th June. Company Director Mohit Goel says they will liver it through cash on delivery.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X