OMG! ब्रांडेड स्टोर से कपड़े चुराते हुए कैमरे में कैद हुए रितेश देशमुख..
अभिनेता रितेश जल्द ही आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 3' में नज़र आएँगे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, लिसा हेडन, नर्गिस फाखरी और जैकलिन भी होंगे। इन दिनों फिल्म का प्रमोशन जोरों पर पर है। लेकिन अभिनेता रितेश अब हैरान कर देने वाली बात के लिए सुर्ख़ियों में है।
दरअसल सोशल मीडिया पर हाल ही में एक सीसीटीवी फुटेज पोस्ट किया गया है। ये फुटेज ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि इस वीडियो में अभिनेता रितेश चोरी करते हुए नज़र आ रहे हैं। यदि आप ये सुनकर चौंक गए हैं तो भई चौंकना तो बनता भी है। लेकिन यदि आपको यकीन नहीं आता तो आप ये वीडियो खुद ही देख सकते हैं।
#1
कपड़ों का ये स्टोर पूरा बंद है, रितेश चुपके से यहाँ घुसते हैं। यदि रितेश का चेहरा न दिखे तो लगता है जैसे कोई चोर ही स्टोर में घुस रहा हो।
#2
इसके बाद रितेश कुछ कपड़े देखते हैं। बीच में रितेश ये भी चेक करते हैं कि कोई आ तो नहीं रहा है।
#3
फिर रितेश कुछ कपड़ों को शीशे में देख कर सेलेक्ट करते हैं, निकलने से पहले एक और चीज(शायद जीन्स) उठाते हैं।
#4
अब बड़ी ही चालाकी से रितेश इन कपड़ों को अपनी टी-शर्ट के अन्दर छुपा लेते हैं।
#5
सारा काम हो जाने के बाद अब रितेश चुपके से स्टोर के बाहर निकल जाते हैं।
#6
आप यहाँ रितेश की इस हरकत का पूरा वीडियो देख सकते हैं।
#7
हम दावा तो नहीं कर सकते हैं, लेकिन हो सकता है कि ये उनकी आने वाली फिल्म हाउसफुल 3 या बैंजो के लिए कोई पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








