टोयोटा बना रहा है ऐसा शहर जहां सोलर से मिलेगी बिजली, रोबोट करेंगे सारा काम
हॉलीवुड साइंस फिक्शन मूवी में अक्सर आपने देखा होगा, इंसानों की दुनिया बदल जाती है, उनके घर काफी हाईटेक होते है। घर का सारा काम रोबोट करते हैं, खैर ये तो फिल्मो की बात हुई लेकिन कहते है न फिल्मे समाज का आइना होती है इसके अलावा वे भविष्य की आवाज भी होती है।
रोबो विले किसी ऐसी ही साइंस फिक्शन फिल्म का जीता-जागता उदाहरण कहा जा सकता है जिसका निर्माण जापान में 2021 से चल रहा है। इस फ्फ्यूचरिस्टिक सिटी को दुनिया की दिग्गज कार कंपनी टोयोटा बना रही है जो एक तरह से कंपनी के लिए लिविंग लैबोरेटरी का काम भी करेगी, इसकी मदद से कंपनी ऊर्जा के नए-नए तरीकों का पता लगाएगी साथ ही कई तरह की उन्नत तकनीक के लिए डेटा भी इक्ट्ठा करेगी।

शुरुआत में करीब 2000 लोगो को यहां बसाया जाएगा ताकि शहर में रहने के बाद लोगों की आदतो को समझाा जा सके जिसके आधार पर धीरे-धीरे नई तकनीक का प्रयोग करके उसे हाईटेक बनाया जा सके।
शहर में चलेंगी सेल्फ ड्राइविंग कारें
पूरे रोबो विलेज में सिर्फ इलेक्ट्रिक कारें ही चलेगी, इसके लिए कंपनी शुरुआत में लोगों के पैटर्न को समझ कर उसी के आधार पर रूट तय करेगी। पूरे शहर को इको फ्रेंडली बनाने के लिए यहां के घरों में हाइड्रोजन का प्रयोग होगा, साथ ही घरों की छत पर सोलर पैनल लगे होंगे। ज्यादातर घरों को लकड़ी से बनाया जाएगा ताकि इसकी मरम्मत यहां के रहने वाले लोग खुद कर सकें।
सस्ता नहीं होगा ये शहर
अगर आप ये सोच रहे है इको फ्रेंडली होने की वजह से शहर में मिलने वाली सुविधाएं और घरों को बनाने के लिए कम खर्च करना पड़ेगा तो ऐसा नहीं है, इस पूरे प्रोजेक्ट के कुल लागत £8बिलियन के करीब आएगी हो सकता है आने वाले समय में ये और बढ़ जाए।
अमेरिका में भी बन रहा है एक ऐसा शहर
यूएस के एक अरबपति Marc Lore ने एक ऐसे ही शहर की कल्पना की है, इस शहर को बसाने में 400 बिलियन यूएस डॉलर की लागत आएगी। इस पूरे प्रोजेक्ट को 5 मिलियन लोगों के हिसाब से डिज़ाइन किया जा रहा है जो 2050 तक बन कर तैयार होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications







