वीडियो देख रोबोट ने की ह्यूमन डॉक्टर्स जैसी सर्जरी, यहां जाने फुल डिटेल्स
वर्तमान में टेक्नोलॉजी इतने अधिक आगे बढ़ गई है कि इसकी कल्पना करना भी कठिन सा प्रतीत होता है। टेक्नोलॉजी के आगे बढ़ने से हमें ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जिनके बारे में जानकर बड़ी हैरानी सी होती है कि आखिर अब ये कैसे संभव हो गया है। अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।
एक रोबोट ने सर्जरी में सफलता हासिल की है। जी हां, जॉन्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी (JHU) के रिसर्चर्स ने सर्जिकल रोबोटिक्स में एक बड़ी कामयाबी पाई है। उन्होंने एक ऐसे रोबोट को प्रशिक्षण (ट्रेन) दिया, जो कि जटिल चिकित्सा प्रक्रियाएं कर सकता हैं।

सबसे अधिक हैरानी की बात यह है कि इस रोबोट को सिर्फ इंसानी डॉक्टर्स के काम की वीडियो देखकर ही ट्रेनिंग दी गई है। यह रोबोट बिल्कुल ह्यूमन डॉक्टर की तरह ही कुछ सर्जरी कार्य बड़ी सटीकता के साथ कर सकता है।
JHU रिसर्चर ने इसे 'इमिटेशन लर्निंग' (नकल द्वारा सीखना) का सफल उपयोग बताया है। इसका मतलब यह हुआ है कि अब हर सर्जिकल मूवमेंट को प्रोग्राम करने की जरूरत नहीं होगी। यह सर्जरी में सच्चे ऑटोनॉमी (वास्तविक स्वायत्तता) की ओर एक सफल कदम है, जहां रोबोट बिना मानवीय हस्तक्षेप के जटिल सर्जरी करने में सक्षम होंगे। JHU शोधकर्ताओं द्वारा निकाले गए निष्कर्षों को हाल ही में म्यूनिख, जर्मनी में आयोजित किए गए रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग प्रोग्राम को रोबोट लर्निंग कॉन्फ्रेंस में प्रदर्शित किया गया है।
हमें क्या समझने की आवश्यकता है?
'da Vinci Surgical System' एक रोबोटिक्स सिस्टम है, जो सर्जनों को छोटे कट या बिना कट के सर्जरी करने में मदद करता है। यह रोबोट सर्जन के हाथों की हरकतों की नकल करता है। इसके कई आर्म्स होते है, जिन्हें सर्जन एक हैंड-ऑपरेटेड कंसोल के जरिए कंट्रोल करता है। इस सिस्टम में एक आर्म कैमरा, लाइटिंग और 3D हाई-डेफिनेशन विजन सिस्टम के साथ आता है।
हाल ही के विकास की बात करें तो दा विंची सर्जिकल सिस्टम ने कई चीजों को सीखा है, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण कार्य जैसे सुई हेरफेर, टांके लगाने और ऊतक (टिश्यू) आदि को सीखना शामिल है। इमिटेशन लर्निंग के इस नए तरीके से रोबोट ने सैकड़ों सर्जिकल वीडियो देख कर ये कार्य सीखें है, जिन्हें दा विंची रिस्ट कैमरा के द्वारा कैप्चर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह मॉडल एक ChatGPT जैसे आर्किटेक्चर को जोड़ता है, जिसमें रोबोट सर्जरी भाषा को गणितीय हरकतों के जरिए समझने और बोलने में सक्षम होता है। रिसर्चर्स के मुताबिक, इस सिस्टम में अप्रत्याशित अनुकूलनशीलता भी दिखाई दी, जैसे गिरी हुई सुईयों को खुद उठाने, जबकि इन सब के लिए रोबोट को प्रोग्राम नहीं किया गया था।
रोबोटिक क्षमताओं में होती प्रगति इस बात की ओर इशारा करती है कि चाहे प्रशिक्षण हो या कार्यकुशलता, ये नई संभावनाओं को जन्म दे रही है। इस वीडियो लर्निंग तरीके से रोबोट किसी भी प्रोसेस को जल्द से जल्द सीखने में सक्षम होंगे और हर एक मूवमेंट को प्रोग्राम करने की आवश्यकता भी समाप्त हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








