RR vs RCB, IPL 2022 Qualifier 2 : कैसे देखें मोबाइल और टीवी पर लाइव स्ट्रीमिंग
आईपीएल 2022 के क्वालीफायर 2 (IPL 2022 Qualifier 2 ) मैच में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार है। RR vs RCB क्लैश 27 मई (शुक्रवार) यानि की आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है, मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

अब तक का छोटा सा सार
आपको बता दे राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व संजू सैमसन कर रहे है जबकि आरसीबी की अगुवाई फाफ डु प्लेसिस कर रहे है। 14 मैचों में से, RR ने 9 मैच जीते और 5 हारे। वहीं 18 अंकों के साथ, RR टेबल पॉइंट्स में दूसरे स्थान पर रहा और प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई किया आरसीबी ने 8 मैच जीते और 6 हारे। RCB ने 16 अंकों के साथ टेबल में चौथा स्थान हासिल किया और प्लेऑफ में प्रवेश किया।

क्वालीफायर 1 मैच में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 188-6 का स्कोर खड़ा किया। जोस बटलर ने 89 रन बनाए जबकि संजू सैमसन ने 47 रन बनाए। बाद में हार्दिक पांड्या (40*) और डेविड मिलर (68*) ने शानदार पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई।
कौन से टीवी चैनल पर देखे आईपीएल 2022 क्वालिफायर 2 का प्रसारण ?
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2022 क्वालिफायर 2 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों - स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स भारत में आईपीएल 2022 का official broadcaster है।

RR vs RCB के बीच आईपीएल 2022 क्वालिफायर 2 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
फैंस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप पर देख सकते है। हालांकि, ऐप पर मैचों को लाइव देखने के लिए दर्शकों को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है।


Click it and Unblock the Notifications







