199 रुपए में एयरटेल, आईडिया या जियो कौन दे रहा है बेस्ट ऑफर?
रिलायंस जियो ने अपना नया हैप्पी न्यू इयर ऑफर लॉन्च किया है. जो कि नए साल के लिए नए ऑफर लेकर आता है. इसके तहत कंपनी ने दो प्लान लॉन्च किए हैं. जिनमें एक 199 रुपए का प्लान है और एक 299 रुपए प्लान है.
199 रुपए के प्लान की बात करें तो एयरटेल और आईडिया दोनों ही 199 रुपए का प्लान पेश करते हैं. आज हम देखते हैं तीनों कंपनियों के प्लान और जानते हैं कौन सी टेलिकॉम कंपनी आपको बेस्ट प्लान ऑफर कर रही है.

जियो 199 रुपए का प्लान
जियो अपने यूज़र्स को 199 रुपए के प्लान में 1.2 जीबी डाटा हर दिन देती है. यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसके साथ यूज़र्स को मिलेगा फ्री अनलिमिटेड SMS, वॉयस कॉल और साथ अनलिमिटेड जियो ऐप्स का एक्सेस.
एयरटेल 199 रुपए का प्लान
एयरटेल ने भी अपने प्लान को रिवाईज़ कर दिया है. अब एयरटेल यूज़र्स को 199 रुपए में 1 जीबी डाटा हर दिन दे रहा है. इसके साथ कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भी मिलेंगे. वहीँ इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है.
आईडिया 199 रुपए का प्लान
आईडिया भी इस दौड़ में शामिल है. 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आईडिया का 199 रुपए का प्लान भी काफी पसंद किया जाता है. इस प्लान में 1 जीबी डाटा हर दिन मिलता है. इसके साथ ही 100 SMS मिलते हैं और वॉयस कॉल भी मुफ्त है.


Click it and Unblock the Notifications








