Xiaomi Redmi Note 5 Pro पर भी 2,000 रुपए की छूट
त्योहारों का सीजन अब महज कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। 10 अक्टूबर से नवरात्र शुरू होंगे और उसके बाद लगातार त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस मौके पर ई-कॉमर्स कंपनियां काफी ऑफर्स भी अपने यूजर्स को दे रही है। फ्लिपकार्ट ने 10 से 14 अक्टूबर के बीच बिग बिलियन डे की घोषणा की है। जिसमें कई चीजों पर भरपूर ऑफर्स मिलने वाले हैं।

अगर आप इस सेल में स्मार्टफोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके काफी अच्छा मौका है। स्मार्टफोन की तमाम कंपनियों जैसे सैमसंग, ओप्पो, विवो, शाओमी ने अपने-अपने कई स्मार्टफोन और प्रीमियम स्मार्टफोन पर भारी छूट की घोषणा कर दी है। शाओमी कंपनी ने पहले Mi mix 2 पर 7,000 रुपए के डिस्काउंट की घोषणा थी और अब कंपनी ने अपने सबसे पॉपुलर फोन पर भी छूट की घोषणा कर दी है।
Xiaomi Redmi Note 5 Pro पर 2,000 रुपए की छूट
इंडिया में शाओमी के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन में से एक Xiaomi Redmi Note 5 Pro पर कंपनी ने 2,000 रुपए की छूट देने की घोषणा की है। इस फोन की असल कीमत 14,999 रुपए है लेकिन फ्लिपकार्ट द बिग बिलियन डेज़ में यह फोन यूजर्स को मात्र 12,999 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा अगर ग्राहक एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का यूज करेंगे तो उनको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








