499 रुपए में कौन सी कंपनी दे रही है सबसे ज्यादा फायदा, यहां जानें
टेलीकॉम कंपनियां अपने पुराने सब्सक्राइबर्स को बनाए रखने और नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ने के लिए हर रोज नए ऑफर पेश कर रही हैं। सभी टेलीकॉम कंपनियां लगभग समान कीमत पर टैरिफ प्लान पेश कर रही हैं, जिन पर मिलने वाले बैनेफिट्स में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। यहां हम बात कर रहे हैं, 499 रुपए के प्रीपेड प्लान की, जिसमें अनलिमिटेड कॉल, डेटा और एसएमएस जैसे फायदे मिलते हैं।
हम बीएसएनएल, एरयरटेल, आइडिया, वोडाफोन और जियो के 500 रुपए के अंदर आने वाले प्रीपेड प्लान की तुलना करेंगे और ये जानने की कोशिश करेंगे कि कौन सी कंपनी अपने प्रीपेड यूजर्स को सबसे ज्यादा बैनेफिट्स दे रही है।

एयरटेल का 499 रुपए का प्लान
एयरटेल ने 499 रुपए का प्लान में यूजर्स को हर रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा 4 जी स्पीड पर मिलेगा। ये प्लान कुल 164 जीबी डेटा के साथ आता है, जिसकी वैलिडिटी 82 दिनों की होगी। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान में भी यूजर को रोजाना 100 एसएमएस दिए जाते हैं।
आइडिया का 499 रुपए का प्लान
इस प्लान में प्रीपेड यूजर्स को 164 जीबी इंटरनेट डेटा 2G/3G/4G स्पीड पर मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 82 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को हर रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट क्रोस होने के बाद यूजर्स को 1 पैसा 10KB के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी व रोमिंग) और हर रोज 100 एसएमएस मिलेंगे।

जियो का 498 रुपए का प्लान
जियो के 498 रुपए के प्लान से करें, तो ये 91 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 182 जीबी 4जी डेटा और हर रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा बाकी कंपनियों की तरह जियो भी इस प्लान पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी व रोमिंग) और हर रोज 100 एसएमएस फ्री दे रही है। इसके अलावा यूजर्स को जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
बीएसएनएल का 485 रुपए का प्लान
इस प्लान का वैलिडिटी पीरियड 91 दिनों का है। इसमें यूजर को हर रोज 1.5GB डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल और हर रोज 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलते हैं।
वोडाफोन का 511 रुपए का प्लान
इसमें 84 दिनों के लिए यूजर्स को हर रोज 2 जीबी डेटा 3जी/4जी स्पीड पर मिलेगा। इसके अलावा ये प्लान भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर रोज 100 एसएमएस फायदे के साथ आएगा। अनलिमिटेड वॉयस कॉल हर रोज 250 मिनट और 1000 मिनट हर हफ्ते की लिमिट के साथ होंगे। बता दें कि इन प्लान्स के साथ वोडाफोन पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जो 84 दिनों के लिए 3 जीबी डेटा प्लान पेश कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications








