Home
News

₹2.3 लाख का iPhone 17 Pro Max: एक फोन या लक्जरी स्टेटस सिंबल?

iPhone 17 Pro Max का सबसे टॉप मॉडल बोले तो 2TB स्टोरेज वेरिएंट। कीमत रखी गई है 2,29,900 रुपये। इस कीमत के साथ यह मार्केट का सबसे महंगा फोन बन गया है। वाकई इसके लॉन्च ने टेक वर्ल्ड में हलचल तो पैदा कर दी है। सवाल यही है कि एक औसत भारतीय के लिए इसे खरीद पाना संभव है? चूंकि, एक औसत भारतीय सालाना इससे काफी कम कमाता है।

क्या यह एक डिवाइस है जो टेक्नोलॉजी और प्रोडक्टिविटी को अगले स्तर पर ले जाता है, या फिर यह सिर्फ उन लोगों के लिए है जो स्टेटस और लक्जरी दिखाना चाहते हैं? आइए जानते हैं, iPhone 17 Pro Max को इतना खास क्या बनाता है और क्या यह कीमत के हिसाब से वास्तव में समझदारी भरी खरीद है या सिर्फ एक "प्रेस्टिज फोन"?

iPhone 17 Pro Max की कीमत 2,29,900 रुपये

iPhone 17 Pro Max इतना महंगा क्यों है?

Titanium Body और Ceramic Shield: डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी पर Apple ने कोई समझौता नहीं किया।

A19 Pro चिपसेट: कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे फास्ट मोबाइल प्रोसेसर है, जो MacBook-लेवल परफॉर्मेंस देता है।

2TB स्टोरेज: यह फीचर फोन को सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल स्टोरेज डिवाइस बना देता है।

ProMotion Display (120Hz): स्मूद स्क्रॉलिंग और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस।

Pro Cameras: 48MP Fusion Camera, टेलीफोटो लेंस और Night Mode, जो DSLR-जैसा रिजल्ट देता है।

कीमत vs औसत भारतीय की कमाई

भारत की औसत वार्षिक आय (Per Capita Income) - करीब ₹1.84 लाख (2024-25 अनुमान)। यानी सिर्फ एक iPhone 17 Pro Max (2TB) की कीमत, एक औसत भारतीय की पूरी सालाना कमाई से भी ज्यादा है।

वहीं, भारतीय नौकरीपेशा लोगों का औसत वेतन लगभग ₹9.45 लाख सालाना माना जाता है। इसके हिसाब से भी यह फोन सैलरी का बड़ा हिस्सा खा जाता है।

iPhone 17 Pro Max की कीमत 2,29,900 रुपये

क्या यह सिर्फ भारत में महंगा लगता है?

अमेरिका में iPhone 17 Pro Max 2TB की कीमत लगभग $1,599 से $1,799 (लगभग ₹1.5 लाख) है, लेकिन भारत में टैक्स, ड्यूटी और इंपोर्ट कॉस्ट के कारण इसकी कीमत ₹2.3 लाख तक पहुंच जाती है। यही वजह है कि iPhone भारत में ज्यादातर लोगों के लिए फोन नहीं, बल्कि लक्जरी आइटम बन चुका है। इस कीमत में यूरोप की 7 दिन की फैमिली ट्रिप की जा सकती है। हाई-एंड Gaming PC या DSLR कैमरा सेटअप खरीदा जा सकता है।

iPhone- लक्जरी स्टेटस सिंबल

भारत में iPhone का इस्तेमाल सिर्फ तकनीकी जरूरत पूरी करने के लिए नहीं, बल्कि स्टेटस दिखाने के लिए भी किया जाता है।

  • सोशल मीडिया पर iPhone का लोगो दिखना खुद एक "फ्लेक्स" माना जाता है।
  • युवाओं में यह एक ड्रीम फोन है, जिसे खरीदना किसी उपलब्धि से कम नहीं लगता।
  • यही कारण है कि कई बार EMI और लोन लेकर भी लोग iPhone खरीद लेते हैं।

आखिर किसे खरीदना चाहिए?

Content Creators, Pro Photographers और Tech Enthusiasts: जिनके लिए 2TB स्टोरेज और हाई-एंड कैमरा एक असली जरूरत है।

Apple Ecosystem Users: अगर पहले से MacBook, iPad और Apple Watch यूज कर रहे हैं, तो यह फोन आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकता है।

Luxury Seekers: जिनके लिए फोन सिर्फ डिवाइस नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल का हिस्सा है।

बाकी आम यूजर्स के लिए, iPhone 17 और iPhone 17 Air जैसे मॉडल कहीं ज्यादा प्रैक्टिकल और किफायती लगते हैं।

Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X