लो भाई अब गाय और भैंसे भी ऑनलाइन मिलने लगीं
ऑनलाइन इंटरनेट की पहुंच अब केवल शहरों तक नहीं रही, कस्बों और गांवों में भी इंटरनेट प्रयोग करने वालों की तादाद में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण ऑनलाइन क्लासिफाइड साइट क्विकर और ओलेक्स में देखने को मिला जहां पर लोग गाय, भैंस और बकरी तक ऑनलाइन बेंच रहे हैं।
ज्यादातर इन साइटों में लोग अपनी पुरानी कार, बाइक या फिर फोन जैसी चीजें बेंचते हैं लेकिन इन साइटों में आपको 15,000 रुपए से लेकर 6 लाख तक में बकरी और भैंस मिल जाएंगी। ऐसे यूजर ज्यादा कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उड़ीसा, असम और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों और कस्बों के हैं जहां पर पशुओं की खरीद फरोख्त बड़े पैमाने पर होती है। किसानों का कहना है ऐसे में वे ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढा सकते हैं और उन्हें अपने जानवरों की अच्छी कीमत भी मिलेगी।

ऑनलाइन क्लासिफाइड्स साइट क्विकर के सीईओ प्रणय चुलेट के अनुसार हमारी साइट में ज्यादातर लोग मेट्रो सीटीज के हैं लेकिन अब कस्बों को दूसरे छोटे शहरों से भी लोग काफी संख्या में आ रहे हैं। वहीं ओलेक्स में भी ज्यादातर युजर शहरों के हैं लेकिन अब कस्बों से भी कई यूजर साइट में आकर अपना एकाउंट बना रहे हैं।
कुछ सालों पहले क्विकर और ओलेक्स जैसी क्लासिफाइड साइटों में केवल चुनिंदा प्रोडेक्ट ही लोग बेंचते थे लेकिन अब अजीबों गरीब चीजें लोगों ने बेंचना शुरु कर दीं हैं जबकि हमने कभी भी अपनी साइट को ऐसे प्रोडेक्ट्स के रूप में हाइलाइट नहीं किया। क्विकर और ओलेक्स दोनों को उम्मीद है कि आने वाले समय में उनकी साइट में श्हरों और कस्बों से युजरों की तादाद बढ़ेगी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications