Home
News

WhatsApp और Telegram पर लग सकता है बैन, रूस का बड़ा कदम, क्या है वजह?

रूस जल्द ही अपना खुद का सरकारी कंट्रोल वाला मैसेजिंग ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है। इस ऐप को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निर्देश पर तैयार किया जा रहा है।

Vlad's App को देश की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को ध्यान रखते हुए सरकार लेकर आ रही है। यह ऐप वॉट्सऐप और टेलीग्राम जैसे ऐप्स को टक्कर देगा। यहां तक कि इसका मुकाबला एलन मस्क के X-Chat से भी है।

रूस में WhatsApp और Telegram पर लग सकता है बैन

Vlad's App नाम से आ रहे इस प्लेटफॉर्म को देश के निचले सदन यानी ड्यूमा से पहले ही इजाजत मिल चुकी है। ड्यूमा की सूचना नीति समिति के प्रमुख सर्गेई बोयार्स्की ने इस ऐप को देश की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है। उनका दावा है कि यह ऐप अनसिक्योर मैसेजिंग ऐप्स की जगह लेगा।

अभी बचा है ये काम

ड्राफ्ट कानून ड्यूमा से पारित हो गया है, लेकिन इसे अभी संसद के ऊपरी सदन की मंजूरी और राष्ट्रपति पुतिन के हस्ताक्षर की जरूरत है, जिसके बाद ही यह कानून बनेगा।

सरकारी सर्विस के इंटीग्रेशन

कहा गया है कि यह ऐप सरकारी और नगरपालिका डेटाबेस से गहराई से जुड़ा होगा। रिपोर्टों के अनुसार, इस ऐप पर सारे काम यूजर्स की परमिशन से किए जाएंगे।

क्या रूस के बाहर के लोग इसे इस्तेमाल कर सकते हैं?

फिलहाल, रूस के बाहर के यूजर्स Vlad's App का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। रिपोर्टों से पता चलता है कि रूसी सरकार घरेलू स्तर पर WhatsApp और Telegram को ब्लॉक कर सकती है और लोगों पर प्लेटफॉर्म स्विच करने का दवाब बना सकती है।

भले ही ये ऐप राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निर्देश पर तैयार किया जा रहा है, लेकिन इस पर सिक्योरिटी और प्राइवेसी से जुड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि इससे रूस का डिजिटल इकोसिस्टम और भी मजबूत हो सकता है। देखने वाली बात होगी कि रूस के लोग इस ऐप को किस तरह का रिस्पॉन्स देते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X