Home
News

रूस–यूक्रेन युद्ध: Ukraine की कई सरकारी वेबसाइटें हुई हैक, हो सकता है बड़ा अटैक

यूक्रेन और रूस में जारी संकट (Ukraine-Russian War) के बीच, हमलावरों द्वारा यूक्रेन की कई प्रमुख सरकारी वेबसाइटों को हैक (Ukraine Govt Website Hacked) कर लिया गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के कैबिनेट मंत्री ने आधिकारिक बयान में कहा है कि एजुकेशन मिनिस्ट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर फॉरेन अफेयर्स मिनिस्ट्री सहित कई वेबसाइट को हैक कर दिया गया है या फिर बंद हो गयी है।

रूस–यूक्रेन युद्ध: Ukraine की कई सरकारी वेबसाइटें हुई हैक, हो सकता है बड़ा अटैक

यूक्रेन-रूस युद्ध: यूक्रेन की कई सरकारी वेबसाइटें हुई हैक

जबकि सीएनएन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि "यूक्रेन में सैकड़ों कंप्यूटरों पर डेटा-वाइपिंग टूल पाया गया था"। सुरक्षा शोधकर्ताओं का मानना ​​​​है कि रूस द्वारा एक साइबर हमला किया गया है जहां कहा जा रहा है कि देश शक्तिशाली मैलवेयर फैला रहा है।

साइबर सिक्योरिटी फर्म मैंडियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य टेक्नोलॉजी ऑफिसर चार्ल्स कार्मकल का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में कहा गया है, "हम यूक्रेन में कई टेक्नोलॉजी और सरकारी संगठनों के बारे में जानते हैं जो आज विनाशकारी मैलवेयर से प्रभावित हैं।"

कहा जा रहा है कि पोटेंट मैलवेयर पीसी से सभी फाइलों को हटाने और उन्हें सर्विस से बाहर करने की एबिलिटी के साथ आता है। रिपोर्ट का दावा है कि मैलवेयर यूक्रेन में "बड़े संगठनों" को लक्षित कर सकता है। इस प्रकार आने वाले समय में और ज्यादा साइबर अटैक हो सकते हैं।

15 फरवरी से साइबर अटैक है जारी

बता दें कि यह साइबर अटैक (Ukraine Cyber Attack) का सिलसिला 15 फरवरी से जारी है। हालांकि यूक्रेनी सरकार (Ukrainian Government) ने अभी तक हैक की पुष्टि नहीं की है। इससे पूर्व यूक्रेन के स्पेशल कम्युनिकेशन एन्ड इन्फॉर्मेशन प्रोटेक्शन के ऑफिसर ने बताया था कि 15 फरवरी को रूस ने साइबर अटैक किया था और उसके बाद से ही यह सिलसिला जारी है और अब सरकारी वेबसाइटों को टारगेट किया गया है।

इन वेबसाइटों को हैक करने के लिए किया गया है डेटा वाइपिंग टूल का इस्तेमाल

जानकारी के लिए बता दें कि यूक्रेन की इन सरकारी वेबसाइटों को हैक करने के लिए डेटा वाइपिंग टूल का इस्तेमाल किया गया है। सिक्योरिटी एक्सपर्ट के अनुसार यह मैलवेयर काफी खतरनाक होता है जिसकी मदद से लैपटॉप और कम्प्यूटर में सभी फाइलों का सफाया किया जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Russian–Ukraine War: Ukraine Government Websites hacked
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X