Home
News

Russian–Ukraine War: Netflix ने रूस में सस्पेंड की अपनी सभी सर्विसेज

Russian-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई जारी है और काफी नुकसान झेलना पड़ा है। इसके अलावा कई टेक कंपनियों ने रूस पर कड़ा रुख अपनाते हुए फैसले लिए हैं। इसी बीच अब नेटफ्लिक्स (Netflix) यूएस-आधारित स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने रूस में अपनी सभी सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा की है।

Russian–Ukraine War: Netflix ने रूस में सस्पेंड की अपनी सभी सर्विसेज

रूस में Netflix ने भी अपनी सर्विसेज को किया बंद

यह अब तक रूस से बाहर निकलने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। Netflix के प्रवक्ता एमिली फींगोल्ड ने इस खबर की पुष्टि करने के लिए एक बयान दिया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, "फील्ड पर मौजूद परिस्थितियों को देखते हुए, हमने रूस में अपनी सेवा को निलंबित करने का फैसला किया है।" इस तरह अब रूस में कोई भी Netflix पर कंटैंट नहीं देख सकता है जब तक सर्विस को शुरू नहीं किया जाता।

बता दें कि नेटफ्लिक्स ने हाल ही में एक नए रूसी कानून का पालन करने से इनकार कर दिया है। कानून में कहा गया है कि देश में प्रमुख स्ट्रीमर एनटीवी सहित 20 रूसी प्रचार चैनलों को प्रसारित करने के लिए बाध्य हैं, जिससे नेटफ्लिक्स ने इनकार कर दिया। बाद में, Netflix ने सभी रूसी अधिग्रहण और प्रस्तुतियों को रोकने की भी घोषणा की, जिसमें Russian Netflix Original भी शामिल था।

नेटफ्लिक्स कथित तौर पर चार रूसी ओरिजनल में था। ब्लूमबर्ग ने बताया कि रूस में इसके लगभग 1 मिलियन यूजर्स हैं। इसके अलावा, सोनी, वार्नर ब्रदर्स और डिज्नी ने रूस में अपनी अपकमिंग फिल्मों को रिलीज करने पर भी रोक लगाने की घोषणा की थी। इन फिल्मों में बैटमैन, टर्निंग रेड और मॉर्बियस शामिल थीं।

साथ ही, देश में एक नया "Fake News" कानून पेश करने के बाद, टिकटोक (Tik Tok) ने रूस में किसी भी नए वीडियो अपलोड और लाइव स्ट्रीम को भी रोक दिया है। इस कानून के तहत अगर यूक्रेन पर देश के आक्रमण के बारे में कोई झूठी जानकारी प्रकाशित करता है, तो उसे जेल भी भेजा जा सकता हैं। दोषी पाए जाने पर उन्हें 15 साल तक की जेल या 1.5 मिलियन रूबल (लगभग 10,74,000 रुपये) का जुर्माना हो सकता है।

इन टेक कंपनियों ने भी बंद कर दी हैं अपनी सेवाओं को

Netflix से पहले कई टेक दिग्गजों ने पहले ही रूस में अपनी सर्विसेज को बैन कर दिया है। जी हाँ, Apple, Google, Microsoft और Samsung जैसी कई टेक कंपनियों ने भी मौजूदा स्थिति को देखते हुए रूस में अपनी सेल और सर्विसेज को रोकने की घोषणा की है।

वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter, Meta और YouTube ने भी इस संबंध में कुछ घोषणाएं की हैं। जिसमें यूट्यूब ने रूस के कई स्टेट मीडिया यूट्यूब चैनलों को बंद कर दिया गया था।

इतना ही नहीं यूक्रेन के समर्थन में EA ने रूसी राष्ट्रीय टीम और सभी रूसी फुटबॉल क्लबों को अपने लोकप्रिय फीफा 22, फीफा मोबाइल और फीफा ऑनलाइन गेम चैंपियन से भी हटा दिया गया है। इस प्रकार इस लड़ाई से रूस (Russian) को चारों तरफ से खदेड़ा जा रहा है और इसमें टेक कम्पनियाँ भी पीछे नहीं रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Russian–War Conflict: Netflix Suspends all Services in Russian
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X