Home
News

डिजिटल युग में अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रखें?

By Roith

ऑनलाइन की दुनिया में प्राइवेसी एक बड़ी चिंता का विषय बन चुकी है। हम रोज़ाना अपनी पर्सनल जानकारी और गतिविधियों को सोशल प्‍लेटफार्म में शेयर करते हैं, अगर ये जानकारी गलत हाथों में पहुंच गई तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता है इसलिए, यह जरूरी है कि हम अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए सही कदम उठाएं।

सावधानी बरते

आज के डिजिटल युग में सतर्क रहना बहुत ज़रूरी है। अननाेन सोर्स से लिंक या किसी भी तरह का कोइ मैसेज अगर आपको मिलता है तो उसे एकदम से न ओपेन करे पहले ये सुनिश्‍चित कर ले कहीं ये स्‍पैम तो नहीं इसके अलावा पब्‍लिक प्‍लेस पर फ्री वाई-फाई नेटवर्क पर पर्सनल जानकारी साझा करने से भी बचना चाहिए, सबसे ज्‍यादा डेटा लीक होने का खतरा पब्‍लिक वाई-फाई से भी रहता है।

डिजिटल युग में अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रखें?

मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें

कभी भी डिजिटल तरीके से अगर आप कोई पासवर्ड सेट कर रहे है तो उसे सिक्‍योर करने के लिए थोड़ा हटके पासवर्ड बनाएं, अगर आपके पास एक से ज्‍यादा बैंक खाते हैं तो सबके लिए अलग-अलग पासवर्ड रखें। इसके लिए आप चाहे तो पासवर्ड मैनेजर ऐप्स का भी उपयोग कर सकते हैं ताकि ढेर सारे पासवर्ड याद रखने की जरूरत न पड़े।

ऐप्स और वेबसाइट में लिमिटेड परमीशन दें

कई ऐप्स मोबाइल में इंस्‍टॉल करते ही फोन की सारी परमीशन मांगने लगती है जिसके बाद ये ऐप्‍स गलत तरीके से आपकी जानकारी एकत्रित करती है। जब भी कोई ऐप या फिर वेबसाइट ओपेन करते हैं तो उसमें दी गई परमीशन का रिव्‍यू करें यानी आकलन करें और केवल उन चीज़ों की ही परमीशन दें जिनकी आपको वास्तव में जरूरत है।

अपने डेटा को लॉक करके रखें

ज्‍यादातर स्मार्टफोन और कंप्यूटर आपके डेटा को बायोमेट्रिक लॉक और पासवर्ड की मदद से सुरक्षित रखने की सुविधा देते हैं। इन सुविधाओं का उपयोग करके आप अपने पर्सनल डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

फ़्यूचर प्रूफ सेटिंग्स

कई वेब ब्राउज़र और ऐप आपको प्राइवेट ब्राउज़िंग मोड, एड ट्रैकर ब्लॉकिंग और डेटा‍ डिस्‍ट्रक्‍शन की सुविधा देते हैं। इन सुविधाओं का फायदा उठाएं ताकि आपकी प्राइवेसी और डेटा दोनों सुरक्षित रहे।

VPN का इस्तेमाल करें

वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) आपके डेटा को एन्क्रिप्ट करके ऑनलाइन एक्‍टिविटी को निगरानी से बचाता है इसके लिए किसी ऐसे VPN का प्रयोग करें जो सिक्‍योर हो।

अपनी प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए सावधानी एवं जागरूकता काफी जरूरी है, अपनी ऑनलाइन गतिविधियों की सावधानीपूर्वक निगरानी करें और अगर कुछ संदिग्ध नज़र आए तो उसी समय सही कदम उठाएं। इस तरह आप अपनी प्राइवेसी और ऑनलाइन सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
In the digital age, protecting online privacy is crucial. This article discusses ways to secure your personal information, including using strong passwords, limiting app permissions, enabling device locks, utilizing privacy-focused browser settings, and considering a VPN for encrypted browsing.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X