अगर आपके पास मोबाइल है तो ध्यान में रखें ये बातें
ये कैसी हेडिंग है, इस धरती पर ऐसा शायद की कोई इंसान होगा जिसके पास मोबाइल न हो इसीलिए जब सभी के पास स्मार्टफोन या फिर कहें फोन है तो उन्हें कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखना चाहिए।

वैसे ये बेसिक ज्ञान है जिसे हम में से कई लोग फॉलो भी करते हैं और जो नहीं करते उनके फोन की स्क्रीन या तो टूटी मिलेगी या फिर पीछे के कवर में सेलो टेप चिपका होगा।

ये है वो जरूरी ज्ञान
1- फोन में हमेशा सिक्योरिटी लॉक का प्रयोग करें।
2- अगर ब्लूटूथ का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो उसे डिसेबल कर दें ।
3- मोबाइल फोन में लगने वाले रिबन या फिर किसी स्ट्रिप का प्रयोग करें ताकि उसे गिरने से बचा सके।
4- फोन में एंटीवॉयर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें ताकि हैकर्स से वो सेफ रह सके।
5- अगर काफी महंगा स्मार्टफोन यूज करते हैं तो उसका मोबाइल इंश्योरेंस कराना मत भूलें।
6- हर जीएसएम फोन का एक यूनीक IMEI नंबर होता है, अपने फोन का ये नंबर जानने के लिए *#06# डायल करें और उसे कहीं पर लिख लें।
7- फोन खरीदते समय उसकी पैकिंग पर अच्छी तरह से नजर डाल लें कहीं पैकिंग की सील खुली तो नहीं।
8- किसी अंजान व्यक्ति को अपना फोन न दें धोखे से ही सही आपका फोन वो गिरा सकता है।
9- अगर आपका फोन खो जाता है तो अपने सर्विस प्रोवाइडर को सबसे पहले इसकी जानकारी दें।
10- कार या फिर बस के अंदर जब भी फोन पर बात कर रहे हों ध्यान में रखें विंडो बंद वरना हल्के झटके में भी आपका फोन विंडो के बाहर गिर सकता है।
11- अगर आप कार चला रहे हैं तो अपना मोबाइल डैशबोर्ड पर कभी न रखें फोन कार के शीशे से टकराकर उसे नुकसान पहुंचा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







