Home
News

Huawei P30 Pro की बिक्री कुछ बढ़िया ऑफर्स के साथ आज से हुई शुरू

चीनी स्मार्टफोन कंपनी हुवावे ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन इंडिया में पेश किया था। इस स्मार्टफोन का नाम Huawei P30 Pro था। इस स्मार्टफोन के साथ-साथ हुवावे कंपनी ने इसका एक दूसरा वर्जन भी लॉन्च किया था, जिसका नाम Huawei P30 Lite था। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। हालांकि अब इसकी जानकारी मिल चुकी है।

Huawei P30 Pro की बिक्री कुछ बढ़िया ऑफर्स के साथ आज से हुई शुरू

Huawei P30 Pro को आज से अमेजन इंडिया पर ओपन सेल के तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा। ओपन सेल का मतलब है कि आप जब चाहे इस फोन को खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको हर हफ्ते फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस स्मार्टफोन को आप अमेजन के साथ-साथ क्रोमा आउटलेट पर भी खरीद सकते हैं। इसके अवावा पी30 लाइट की बिक्री अमेजन पर 25 अप्रैल को प्राइम मेंबर्स के लिए और 26 अप्रैल से रेगूलर कस्‍टमर्स के लिए शुरू होगी।

Huawei P30 Pro पर बढ़िया ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने कुछ ऑफर्स भी पेश किए हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का एकमात्र वेरिएंट पेश किया है, जो 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 71,990 रुपए है। इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को 18 महीने तक की नो कोस्ट ईएमआई भी मिल रही है। इसके अलावा अगर ग्राहक इस फोन को खरीदने के साथ 2,000 रुपए देंगे तो उन्हें 15,990 रुपए वाली Huawei Watch GT भी खरीद सकते हैं।

Huawei P30 Pro के खास फीचर्स

अब हुवावे पी 30 प्रो की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें हुवावे सुपरस्‍पेक्‍ट्रम सेंसर के साथ 40मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा, एक 20मेगापिक्‍सल अल्‍ट्रा-वाइड एंगल कैमारा, सुपरजूम लेंस के साथ एक 8मेगापिक्‍सल टेलीफोटो कैमरा और हुवावे टाइम ऑफ फ्लाइट कैमरा है। इसमें सेल्‍फी के लिए 32मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। पी30 प्रो में दुनिया का पहला आरवाईवाईबी सेंसर दिया गया है।

हुवावे ने बताया कि उसका ये फ्लैगशिप डिवाइस 4200एमएएच बैटरी के साथ आता है, जिसमें सुपरचार्ज और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग कैपेसिटी है। पी30 प्रो में दुनिया के पहले 7एनएम मोबाइल प्रोसेस चिपसेट किरिन 980 का उपयोग किया गया है। हुवावे पी30 प्रो में फुलव्‍यू डिस्‍प्‍ले है। इसमें कर्व्‍ड स्‍क्रीन डिजाइन है जिसमें फ्लेक्‍जीबल ओएलईडी पैनल का इस्‍तेमाल किया गया है। 8जीबी रैम व 256जीबी रोम वेरिएंट की कीमत 71,990 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei P30 Pro will be made available to Amazon India as open cell today Open cell means that you can buy this phone whenever you want. You do not have to wait for Flash cell every week for this. You can also buy this smartphone on Amazon as well as on chroma outlet.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X