Nothing Ear (Stick) की सेल आज से फ्लिपकार्ट पर शुरू : जाने कीमत

Nothing ने पिछले महीने भारत में अपने दूसरे ऑडियो प्रोडक्ट , नथिंग ईयर (स्टिक) का उद्घाटन किया था। यह Ear (Stick) एक शानदार डिजाइन वाले केस में लिपस्टिक की तरह रोलिंग मेकनिज़्म के साथ आता है। आपको बता दें कि शुरुआत में ईयरबड्स की बिक्री 17 नवंबर से होनी थी, लेकिन ब्रांड ने आज 14 नवंबर को ही सेल की मेजबानी की है। वहीं खरीदार डिस्काउंटड प्राइस पर TWS ईयरबड्स को जल्द खरीद सकेंगे।
Nothing Ear (Stick) फ्लैश सेल, भारत में कीमत, ऑफर
नथिंग, द ईयर (स्टिक) के दूसरे ईयरबड्स Ear (1) से बहुत अलग हैं। Earbuds में इन-ईयर डिज़ाइन नहीं है, बल्कि सेमी-इन-ईयर स्टाइल है। ईयरबड्स में AAC और SBC कोडेक के सपोर्ट के साथ 12.6 मिमी कस्टम डायनेमिक ड्राइवर दिया गया हैं।
इस ईयरबड्स में तीन हाई-डेफ़िनिशन माइक्रोफ़ोन होते हैं जिन्हें एडवांस एल्गोरिदम के साथ ट्यून किया जाता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें आपके आस-पास से आने वाली तेज आवाज को भी फिल्टर करने की क्षमता है।

Nothing Ear (Stick) बैटरी
ईयरबड्स एक 350mAh की बैटरी के साथ आता हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसमें शामिल केस के साथ 29 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी जाती है। वहीं, आप इसे लगातार 7 घंटे तक यूज कर सकते हैं। ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.2 और गूगल का फास्ट पेयर सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स में चार्जिंग के लिए टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। 10 मिनट की चार्जिंग में आप नौ घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक कर सकते हैं। इसके अलावा आप ईयरबड्स में Customize EQ और मूवमेंट, लो लेटेंसी मोड, इन-ईयर ऑथेंटिकेशन, Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair, ब्लूटूथ 5.2, IP54 सर्टिफिकेशन और नथिंग X ऐप (1) जैसे फीचर्स भी का भी यूज कर सकते हैं।
Nothing Ear (Stick) की कीमत
Nothing Ear (Stick) को आज से Flipkart से खरीदा जा सकता है। वहीं इस डिवाइस को आज खरीदने पर आपको 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल जाएगा। कीमत की बात करें तो यह 8,499 रुपये की है। लेकिन, 1000 रुपये के डिस्काउंट के बाद आप इसे 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications