Realme 2 Pro की बिक्री आज से फ्लिपकार्ट पर हुई शुरू
Oppo कंपनी के सब ब्रांड Realme ने इस साल मई में अपना पहला स्मार्टफोन Realme 1 को लॉन्च किया था। हालांकि बाद में कंपनी ओप्पो से अलग हो गई और अपने नए स्मार्टफोन Realme 2 के साथ मार्केट में आई। कंपनी के इस फोन को भी लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद कंपनी ने सितंबर के महीने में Realme 2 Pro को लॉन्च कर दिया है। ये फोन पहले के सभी फोन से काफी ज्यादा एडवांस है।

फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध Realme 2 Pro
आपको बता दें कि इस फोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है। आज से यूजर्स इस फोन को फ्लिपकार्ट की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इस फोन में ग्राहकों को तीन वेरिएंट का विकल्प मिलेगा। सबसे पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 13,990 रुपए है। उसके बाद दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मेमोरी वाला है, जिसकी कीमत 15,990 रुपए है। वहीं तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 17,990 रुपए है।
Realme 2 Pro की स्पेसिफिकेशन
इस फोन के सभी वेरिएंट्स को स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 6.3 फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन के स्क्रीन का रिज्यॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके अलावा कंपनी ने सेल्फी कैमरा का भी खासा ध्यान दिया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। इसके साथ फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटी 2.0 मोड फीचर से भी लैस है।
इसके अलावा इस फोन में अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड कलरओएस 5.0 पर चलता है। वहीं इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 एआईई चिपसेट दिया गया है। यह डुअल सिम सपोर्ट भी करता है। इसमें लाइट, डिस्टेंस सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, जायरोस्कोप और एक्सीलेरोमीटर जैसे फीचर्स भी हैं। इस फोन में 3500 mAh की बैटरी भी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए भी इस फोन में यूएसबी, ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे तमाम फीचर्स दिए हैं। Realme 2 Pro को तीन अलग-अलग रंग आइस लेक, ब्लू ओसियन और ब्लैक सी में लॉन्च किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications