Home
News

Xiaomi Mi TV 4A की फ्लिपकार्ट और mi.com पर बिक्री शुरू

By Nikita Rawat

Xiaomi के टीवी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। सभी को यह इतना पसंद आ रहा है कि इसे खरीदना लगभग मुश्किल सा हो जाता है, क्योंकि यह आने से पहले ही सोल्ड आउट हो जाते हैं। शाओमी के टीवी अब काफी ज्यादा संख्या में बिकने लगे हैं, जिसकी वजह से इसकी डिमांड काफी बढ़ गई है।

Xiaomi Mi TV 4A की फ्लिपकार्ट और mi.com पर बिक्री शुरू

फ्लिपकार्ट और एमआई.कॉम पर मिलेंगे शाओमी टीवी

बता दें, अब फ्लिपकार्ट और mi.com के माध्यम से इन टेलिविजन को यूजर्स के लिए बेचा जा रहा है। एमआई टीवी 4 ए के 32-इंच और 43-इंच दोनों ही वेरिएंट को अब प्री-ऑर्डर के बिना भी खरीदा जा सकता है। ग्राहक टेलिविजन खरीदने के लिए भी फ्लैश सेल का इंतजार कर सकते हैं। शाओमी एमआई टीवी 4 ए के 32-इंच टीवी की कीमत 13,999 रुपये है, जबकि 43 इंच का टीवी 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी को एंड्रॉयड बेस पैचवॉल इंटरफ़ेस और डीटीएच या केबल टीवी कनेक्शन के जरिए स्ट्रीमिंग आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

शाओमी एमआई टीवी 4 ए की कीमत और उपलब्धता

गौर करने वाली बात यह है कि फ्लिपकार्ट कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही टीवी की डिलीवरी उपलब्ध करा रहा है, लेकिन इसके साथ आपको फ्री इंस्टॉलेशन भी मिलता है। वहीं आपको डिलीवरी के एक दिन बाद डेमो भी दिया जा रहा है। जिससे यूजर्स को टीवी को ऑपरेट करने में परेशानी का सामना ना करना पड़े।

टीवी में आपको नो कॉस्ट ईएमआई वाली स्कीम भी मिलती है। वहीं 6,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। ग्राहकों को एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ टीवी खरीदने पर अतिरिक्त पांच प्रतिशत की छूट भी मिलती है। साथ ही एलईडी टीवी खरीदने पर बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई और हैदराबाद शहरों में दो महीने के लिए एक्ट फाइबरनेट सब्सक्रिप्शन भी दी जी रही है। एमआई टीवी 4 ए खरीदने पर ग्राहक कैश-ऑन-डिलीवरी का ऑपशन भी चुन सकते हैं।

शाओमी एमआई टीवी 4 ए के खास फीचर

43 इंच के शाओमी एमआई टीवी 4 ए में एक फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन पैनल दिया गया है, जिसमें 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टीवी में तीन एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट के साथ शाओमी स्पेशल पैचवॉल स्मार्ट टीवी इंटरफ़ेस दिया गया है। छोटा 32-इंच वैरिएंट लगभग समान सुविधाओं और एक ही स्मार्ट टीवी इंटरफेस के साथ आता है, लेकिन टीवी एचडी (1366 × 768-पिक्सेल) पैनल और दो यूएसबी पोर्ट्स के साथ आता है। बता दें दोनों ही वैरिएंट में 20W का स्पीकर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi's TV people are quite liked. Now these televisions are being sold to users through Flipkart and mi.com. Mi-TV4A's 32-inch and 43-inch variants can now be purchased without pre-order. The 32-inch TVs of Shaomai Mi-TV4A are priced at Rs 13,999 while the 43-inch TV is Rs 22,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X