चीन में एप्पल फोन की बिक्री पर लगी रोक, नहीं बिकेंगे कई iPhone Models
दुनिया की सबसे दिग्गज मोबाइल कंपनियों में से एक एप्पल कंपनी अब चीन में अपना आईफोन नहीं बेच पाएंगे। चाइनीज कोर्ट ने चीन में एप्पल फोन को बेचने में रोक लगा दी है। चिप बनाने वाली कंपनी क्वॉलकॉम ने इस बात का दावा किया है। क्वॉलकॉम के अनुसार कोर्ट ने एप्पल को आदेश दिया है कि वो iPhone 6S के बाद सभी आईफोन को चीन में बेचना बंद कर दे। कोर्ट ने कहा कि फिर चाहे आईफोन किसी भी रेंज का क्यों ना हो लेकिन iPhone 6S के बाद सभी आईफोन की बिक्री बंद कर दे।

iPhone के इन मॉडल्स पर बैन
आपको बता दें कि एप्पल के iPhone 6S को कंपनी ने करीब 3 साल पहले लॉन्च किया गया था। इस फोन के बाद एप्पल कंपनी ने करीब 7-8 आईफोन लॉन्च किए हैं। जिसमें iPhone 6S, iPhone 6S Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X शामिल हैं।
गौरतलब है कि एप्पल कंपनी ने अभी तक इस आदेश पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं सीएनबीसी से बात करते हुए एप्पल के प्रवक्ता ने कहा कि चीन में उनके ग्राहकों लिए सभी आईफोन्स के मॉडल उपलब्ध होंगे। एप्पल ने कहा है कि वो अदालत के फैसले पर सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है। जल्दी ही वो इस अपना बयान जारी करेंगे।
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से एप्पल को लेकर कई नकारत्मक ख़बरें आ रही है। ऐसे में एप्पल को अपनी कंपनी और प्रॉडक्ट को दुनिया के सभी देशों में अच्छे से फैलाए रखने के लिए कुछ मापदंडों को सुधारना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications








