Home
News

Asus ZenFone 5Z के सबसे पॉवरफुल वेरिएंट की बिक्री आज से शुरू

By Devesh

आज से करीब एक महीने पहले ताइवान की मोबाइल बनाने वाली कंपनी आसूस ने अपना एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किया था। उस स्मार्टफोन का नाम Asus ZenFone 5Z को इंडिया में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की मार्केट में काफी चर्चा हुई थी। इस फोन वनप्लस 6 से की जा रही थी। अब आज से आसूस के इस स्मार्टफोन के सबसे पॉवरफुल वेरिएंट की बिक्री भारत में शुरू हो चुकी है। Asus ZenFone 5Z के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाली वेरिएंट की बिक्री आज से भारतीय ई-कॉमर्स वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।

Asus ZenFone 5Z के सबसे पॉवरफुल वेरिएंट की बिक्री आज से शुरू

8 जीबी रैम वाले Asus ZenFone 5Z की बिक्री शुरू

आज दिन 12 बजे फ्लिपकार्ट से यूजर्स इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय बाजार में आसूस जेनफोन 5Z के तीन वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। पहला 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, दूसरा 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरिएंट और तीसरा 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज क्षमता वाला सबसे पॉवरफुल वेरिएंट है। जिसे आज से यूजर्स खरीद पाएंगे। यह स्मार्टफोन सिल्वर और ब्लू रंग में उपलब्ध है।

कनेक्टिविटी और कीमत

इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो डुअल रियर कैमरा सेटअप वाले इस फोन के पिछले हिस्से में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस कैमरे में सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर, 83 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश से लैस है। इसके अलावा इस फोन का सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। जिसका सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। आपको बता दें कि इस फोन के रियर और फ्रंट कैमरा ईआईएस के साथ आते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को फेस अनलॉक फीचर और रियल टायम ब्यूटिफिकेशन भी मिलेगा। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज को 36,999 रुपये में बेचा जाएगा। फ्लिपकार्ट में लिस्टिंग होने वाली जानकारी के मुताबिक यह फोन बैंक ऑफर और बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के साथ आएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today, the sale of most powerful variants of this smartphone of Asus has started in India. Sales of variants of Asus ZenFone 5Z variants with 8 GB RAM and 256 GB storage have been started on the Indian e-commerce website from today. Today, users can buy this smartphone from Flipkart at 12 o'clock.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X