Google Pixel 3a और Pixel 3a XL की बिक्री आज से फ्लिपकार्ट पर शुरू
गूगल कंपनी ने हाल ही अपने दो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं। इस स्मार्टफोन का नाम Google Pixel 3a और Pixel 3a XL है। इस स्मार्टफोन की बिक्री आज से शुरू हो रही है। ग्राहक इन दोनों स्मार्टफोन को आज से फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि गूगल ने हाल ही में हुए अपने इवेंट Google I/O 2019 में इस फोन को लॉन्च किया था।

Google Pixel 3a और Pixel 3a XL की कीमत क्रमश: 39,999 रुपए और 44,999 रुपए है। इन दोनों स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इन दोनों फोन को दो कलर वेरिएंट Black और Clearly White में लॉन्च किया है।
ऑफर्स
अगर ग्राहक नए Google Pixel 3a और Pixel 3a XL स्मार्टफोन्स को HDFC के क्रेडिट, डेबिट कार्ड या EMI ट्रांजेक्शन के जरिए खरीदते हैं तो ग्राहक 4,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी 3,000 रुपये तक का एडिशनल एक्सचेंज बोनस भी पेश कर रही है। बता दें, ग्राहक सभी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड या Bajaj Finserv के जरिए 6 महीनों तक की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं।
ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए कंपनी Google 3a खरीदने वाले ग्राहकों को 3 महीनें की YouTube Music Premium सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। वहीं, Flipkart Plus यूजर्स अपने अकाउंट में पहले से मौजूद 20 Flipkart Coins को रिडीम करके 1,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
अब आइए हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ जानकारी देते हैं। कंपनी ने अपने दोनों ही स्मार्टफोन को अफोर्डेबल प्रीमियम सेगमेंट के अंदर पेश किया है। इसी के चलते दोनों हैंडसेट में Snapdragon 670 SoC का प्रोसेसर दिया गया है।
Pixel 3a 5.6-inch full-HD+ gOLED डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं, Pixel 3a XL 6-inch full-HD+ gOLED डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने अपने डिवाइस Pixel Visual Core फीचर के साथ ना देते हुए Titan M सिक्योरिटी चिप के साथ पेश किए हैं।
स्मार्टफोन Airtel और Reliance Jio के ई-सिम को सपोर्ट करेंगे। कैमरे के लिए Google Pixel 3a और Pixel 3a XL के बैक में 12.2-megapixel Dual-Pixel Sony IMX363 सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8-megapixel का कैमरा मौजूद है। Pixel 3a स्मार्टफोन 3,000mAh की बैटरी के साथ आता है। वहीं, Pixel 3a XL में 3,700 mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








