Sam Altman का ₹249 लाख करोड़ का सपना! क्या 100 मिलियन GPU बना देंगे AI को इंसानों से आगे?
याद करिये 30 नवंबर 2022... जब Sam Altman नाम के एक व्यक्ति ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया। वजह चैटजीपीटी लॉन्च करना। उस समय किसी को नहीं पता था कि महज तीन साल में ही यह कल्ट बन जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ और इसकी पीछे सोच थी विजनरी सैम ऑल्टमैन की, जिन्होंने अब एक और बड़ा सपना देखा है।
इस सपने को पूरा करने के लिए उन्हें करीब 100 मिलियन AI GPU और लगभग 3 ट्रिलियन डॉलर की जरूरत होगी। सैम का सपना है कि एक ऐसा विशाल कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो, जो जनरेटिव AI को अगले स्तर पर ले जा सके।

Microsoft पर गंभीर आरोप
OpenAI और Microsoft की साझेदारी के बावजूद रिपोर्ट्स के अनुसार, Altman की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड क्षमताओं से संतुष्ट नहीं है। OpenAI का कहना है कि अगर कोई दूसरी कंपनी पहले AGI (Artificial General Intelligence) बना लेती है, तो इसके लिए Microsoft की सीमित कंप्यूटिंग सपोर्ट जिम्मेदार होगी।
Stargate Project भी हो रहा धीमा
OpenAI ने इस साल की शुरुआत में अमेरिका में कई बड़े डेटा सेंटर्स के निर्माण के लिए 500 बिलियन डॉलर का "Stargate" प्रोजेक्ट लॉन्च किया था, लेकिन वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट बताती है कि यह प्रोजेक्ट अब रुकावटों से जूझ रहा है। फिलहाल, कंपनी इस साल के अंत तक सिर्फ एक छोटा डेटा सेंटर बनाने की योजना पर काम कर रही है।
GPU की भारी कमी, अननेचुरल काम करने पड़े
सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में स्वीकार किया कि GPU की भारी कमी के चलते OpenAI को कई "unnatural things" करने पड़े। जैसे कि कंप्यूटिंग पॉवर उधार लेना, कुछ फीचर्स को स्लो करना और रिसर्च संसाधनों को सीमित करना। GPT-4o के वायरल Studio Ghibli इमेज मीम्स के कारण कंपनी के GPU लगभग बेकाम ही हो गए थे।
2024 के अंत तक 1 मिलियन GPU का लक्ष्य
ऑल्टमैन का दावा है कि OpenAI इस साल के अंत तक 10 लाख से अधिक GPU को ऑनलाइन लाने में सफल रहेगा, जो अब तक की सबसे बड़ी AI इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्धियों में से एक होगी।


Click it and Unblock the Notifications








