सैम ऑल्टमैन ने की प्रफुल्ल धारीवाल की तारीफ, GPT-4O के निर्माण का दिया क्रेडिट
ChatGPT को मिल रही सफलता के बाद OpenAI ने एक और नया AI मॉडल GPT-4O पेश किया है, जो कि इंसान और कम्प्यूटर के बीच के इंट्रैक्शन के लिए एक बड़े कदम के रूप में माना जा रहा है। कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया यह AI टूल रियल टाइम टेक्स्ट, ऑडियो और वीडियो पर काम करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे डेवलप करने के पीछे किसका हाथ है। चलिए हम आपको बताते हैं कि इसे डेवलप करने के पीछे किसका हाथ है।
दरअसल, इस नए AI मॉडल GPT-4O को भारतीय मूल के स्टूडेंट प्रफुल्ल धारीवाल ने डेवलप किया है। इतना ही नहीं OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने प्रफुल्ल धारीवाल की इस टूल को लेकर प्रंशसा भी की है। OpenAI के सीईओ ऑल्टमैन ने कंपनी के एक शोध वैज्ञानिक प्रफुल्ल धारीवाल को GPT-4O के निर्माण का क्रेडिट दिया है, जो उनके कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय के बिना नहीं हो सकता था।

आखिर कौन है ये प्रफुल्ल धारीवाल
बता दें कि प्रफुल्ल धारीवाल ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कम्प्यूटर सांइस में ग्रेजुशन की है और मई 2016 से OpenAI में काम कर रहे हैं। उन्होंने 2009 में भारत सरकार से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति हासिल की थी और चीन में अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान ओलंपियाड में गोल्ड मेडल भी जीता है। 2012 और 2013 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गणितिय ओलंपियाड और अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में भी गोल्ड मेडल जीता है। 2013 में उन्हें वार्षिक अबासाहेब नरवाने मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
GPT-4O के बारे में क्या बोले प्रफुल्ल धारीवाल
GPT-4O लॉन्च के बारे में बात करते हुए प्रफुल्ल धारीवाल ने X पर लिखा है कि यह AI GPT-4O टूल Omini टीम से बाहर आने वाला पहला मॉडल है और OpenAI का पहला मूल रूप से पूरी तरह से मल्टीमॉडल है। यह लॉन्च एक बहुत बड़ा संगठन व्यापी प्रयास था, लेकिन मैं अपनी कुछ अद्भुत टीम के सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस शानदार मॉडल को भी संभंव बनाने में भरपूर योगदान दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








