Home
News

Samsung के इन डिवाइसेस में भी मिलेंगे AI फीचर्स, यहां देखें लिस्ट

Samsung ने हाल ही में अपनी Galaxy S24 सीरीज के साथ नया Galaxy AI फीचर लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट सीरीज के सभी मॉडल को AI फीचर्स से लैस किया है। लेकिन अब कंपनी के दूसरे डिवाइसेस को भी Samsung के AI फीचर्स से लैस किया जाएगा।

अब तक ये फीचर Samsung Galaxy S23 सीरीज में ही दिया गया था। जिसमें Galaxy S23 FE का भी नाम शामिल है। लेकिन कंपनी अब जल्द ही इसे फोल्डेबल फोन और टैबलेट्स में भी देने वाली है।

Samsung के इन डिवाइसेस में भी मिलेंगे AI फीचर्स, यहां देखें लिस्ट

इन पुराने डिवाइसेस को मिलेगा AI

इस लिस्ट मे Samsung Galaxy S23, Samsung Galaxy S23 Plus, Samsung Galaxy S23 Ultra, Samsung Galaxy Z Fold 5, Samsung Galaxy Z Flip 5, Samsung Galaxy Tab S9 और Samsung Galaxy Tab S9 Ultra को शामिल किया गया है।

बता दें, कंपनी अपने उन डिवाइसेस को AI फीचर देने जा रही है, जिनमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर शामिल है। इस लिस्ट में सैमसंग के फोल्डेबल फोन से लेकर Tab S9 टैबलेट्स तक को शामिल किए गए हैं।

Samsung के इन डिवाइसेस में भी मिलेंगे AI फीचर्स, यहां देखें लिस्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो जून 2024 से पहले कम से कम छह स्मार्टफोन और तीन टैबलेट को गैलेक्सी एआई फैसलिटी से लैस किया जा सकता है। हालांकि अधिकतर फीचर्स आपको पुराने गैलेक्सी डिवाइस में ही मिल सकते हैं। इससे एक बात साफ होता है कि, गैलेक्सी AI फीचर्स गैलेक्सी S24 सीरीज के लिए एक्सक्लूसिव नहीं हैं।

आपको बता दें, ये हफ्ता ब्रांड के लिए काफी स्पेशल रहा है। इस हफ्ते कंपनी अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S24 से पर्दा उठाया है।

Samsung के इन डिवाइसेस में भी मिलेंगे AI फीचर्स, यहां देखें लिस्ट

इसके साथ ही कंपनी ने अपने Galaxy Ai फीचर्स को भी मार्केट में पेश किया है। बता दें कि ये नए डिवाइस AI फीचर्स के साथ ही पेश किए गए हैं। इसके अलावा खबर आ रही है कि, Galaxy S24 सीरीज से शुरू होकर Samsung पूरे 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स भी दे सकता है।

सैमसंग ने अपने अनपैक्ड इवेंट में अपनी नई स्मार्ट रिंग की झलक भी अपने फैन्स को दिखाया। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने सिर्फ इस रिंग का टीज़र दिखाया।

इसके साथ ही बताया कि, यह यूजर्स की सेहत का अच्छी तरीके से ख्याल रखेगा। यह फीचर्स यूजर्स को उनके शरीर में हो रही सभी गतिविधियों की जानकारी देगा। फिलहाल सैमसंग ने इस रिंग की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has launched the new Galaxy AI with its Galaxy S24 series. New AI features will be available, which include live translate, AI summary tool and photo editing.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X