Home
News

Samsung और Paytm की साझेदारी, Galaxy यूजर्स उठा सकेंगे इस सर्विस का लाभ

Samsung ने गुरुवार यानी 13 जून 2024 को Paytm ब्रांड की पैरेंट कंपनी One97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के साथ एक स्पेशल पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इसका मतलब यह है कि यूजर्स अब Samsung Wallet पर Paytm के जरिए फ्लाइट, बस, मूवी और इवेंट टिकट बुक कर सकेंगे।

बता दें कि इस सर्विस को तत्काल रूप से शुरू कर दिया गया है। दोनों कंपनी की इस साझेदारी का लक्ष्य सीधे Samsung Wallet के माध्यम से एक आसान और एकीकृत अनुभव प्रदान करके यूजर्स की सुविधा को बढ़ाकर बेहतरीन सर्विस देना है।

Samsung और Paytm की साझेदारी से Galaxy यूजर्स को मिलेंगे ये फायदे

Samsung Wallet पर मिलेगा Paytm सर्विस का एक्सेस

Samsung ने एक प्रेस रिलीज के माध्यस से Paytm ब्रांड की पैरेंट कंपनी One97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के साथ साझेदारी की जानकारी दी है। इसकी मदद से Samsung Galaxy यूजर्स को Samsung Wallet पर Paytm सर्विस का एक्सेस मिलेगा। यह एक्सेस यूजर्स को फ्लाइट, बस, मूवी और इवेंट टिकट बुक करने की सुविधा देगा।

इसी के साथ ही फ्लाइट, बस, मूवी और इवेंट टिकट बुकिंग के लिए Paytm Insider ऐप का इस्तेमाल करने वाले गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स 'Add to Samsung Wallet' फंक्शनेलिटी का इस्तेमाल करके अपने टिकट सीधे सैमसंग वॉलेट में जोड़ सकेंगे। बता दें कि दोनों कंपनी ने अपनी सर्विस को गैलेक्सी यूजर्स के लिए शुरू भी कर दिया है।

क्या होंगे इस साझेदारी से लाभ

इस साझेदारी से सैमसंग गैलेक्सी डिवाइस यूजर्स हवाई अड्डों, बस, टर्मिनलों, सिनेमा हॉल, इवेंट लोकेशन आदि में टिकट काउंटर में लगने वाली लंबी लाइन्स से बचेंगे और ये सभी टिकट्स सीधे वॉलेट स्टोर में दिखाकर एंट्री लेने में मदद करेंगे। इसके अलावा Samsung और Paytm बहुत जल्द नई लॉन्च सर्विसेज में पहली बुकिंग पर 1,150 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर पेश करेंगे।

Paytm ऐप भारतीयों के लिए ट्रैवल और इवेंट बुकिंग के लिए बहुत ही फैमस प्लेटफॉर्म माना जाता है। ऐसे में इसकी सैमसंग के साथ साझेदारी यूजर्स के लिए पेटीएम सर्विस तक पहुंचने के लिए नए रास्ते खोल सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung and Paytm's partnership, Galaxy users will be able to take advantage of this service
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X