सैमसंग Happy Hours सेल में गैलेक्सी फोन पर मिलेगा 6,700 रुपए का डिस्काउंट

पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग इंडिया अपने कस्टमर्स के लिए क्रिसमस करीब आते ही, सेल का आयोजन कर रही है। सैमसंग ने इस सेल को "Happy Hours" सेल नाम दिया है, जो ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर शुरू हो रही है। अगर आप काफी समय से अपने लिए एक अच्छा सा सैमसंग स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि अमेजन इंडिया पर हैप्पी आवर्स सेल में आप सैमसंग हैंडसेट पर बेस्ट डील पा सकते हैं। हालांकि इस सेल में फोन खरीदने के लिए आपको पूरी तरह तैयार रहना होगा, क्योंकि ये सेल सिर्फ कुछ ही घंटों के लिए आयोजित की जा रही है।

सैमसंग की अमेजन इंडिया पर हैप्पी आवर्स सेल 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जो सिर्फ दो घंटे तक यानी दोपहर 2 बजे तक चलेगी। सैमसंग ने इस सेल में गैलेक्सी स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती कर दी है। बता दें कि अमेजन इंडिया के अलावा सैमसंग Happy Hour सेल सैमसंग E-Store पर शुरू हो रही है। आप अमेजन इंडिया के अलावा सैमसंग के ईस्टोर से भी खरीदारी कर सकते हैं।
इस सेल में ग्राहक कई स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील पा सकते हैं। इस सेल में Samsung Galaxy J5 (New 2016 edition), Samsung Galaxy On8, Samsung Galaxy J5 (New 2016 edition), Samsung Galaxy Note 8, Samsung Galaxy A7 2017, Samsung Galaxy A5 2017, Samsung Galaxy C9 Pro, Samsung Galaxy A9 Pro, Samsung Galaxy A7 2017 इन स्मार्टफोन पर पर ऑफर्स मिलेंगे।
फ्लिपकार्ट सेल के अलावा सैमसंग क्रिसमस कार्निवल लेकर आई है। ये सेल 8 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और 15 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल में स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे हैं। इस डील के लिए सैमसंग ने डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी पेटीएम के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी में पेटीएम से सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन खरीदने पर 8000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








