Samsung Black Friday Sale 2024: शानदार ऑफर्स और भारी छूट के साथ खरीदें टॉप प्रोडक्ट्स
Black Friday Sale 2024: Flipkart के साथ-साथ Samsung ने भी अपनी Black Friday Sale का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत ब्रांड के प्रीमियम स्मार्टफोन्स और अन्य प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
सैमसंग सेल में आप Galaxy के फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी कीमत से कम दाम में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Galaxy Buds 3, Galaxy Buds 3 Pro और Galaxy Buds FE पर कैशबैक ऑफर का भी लाभ से सकेंगे।

इन सभी प्रोडक्ट्स को डिस्काउंट, कैशबैक और No Cost EMI पर उपलब्ध कराया गया है। आइए आगे सेल में मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल जानते हैं।
Black Friday Sale 2024 में Samsung के प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। Samsung Galaxy Ultra जिसे 59,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसे 12,000 रुपये तक कैशबैक और 10,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस के साथ आप घर ला सकते हैं। वहीं Galaxy Watch 7 पर 8,000 रुपये तक का कैशबैक या अपग्रेड बोनस मिल रहा है, और इसकी कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है।
इतना ही नहीं Samsung Black Friday Sale में Galaxy Buds 3 Pro, Galaxy Buds 3 और Galaxy Buds FE पर भी आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। Galaxy Buds 3 Pro को कंपनी ने 19,999 रुपये में लॉन्च किया था, इस पर 5,000 रुपये का कैशबैक या अपग्रेड बोनस मिल रहा है।
वहीं Galaxy Buds 3 पर 4,000 रुपये का कैशबैक या अपग्रेड बोनस मिल रहा है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। Galaxy Buds FE पर भी 4,000 रुपये का कैशबैक या अपग्रेड बोनस उपलब्ध है।
Samsung Black Friday Sale में Galaxy Z Flip 6 के साथ Galaxy Watch Ultra और Watch 7 पर 18,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा Galaxy S Series स्मार्टफोन पर भी स्मार्टवॉच पर 18,000 रुपये तक का ऑफर उपलब्ध है, और इन्हें 4,945.58 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है।
Galaxy Watch Ultra, Galaxy Watch 7, Galaxy Buds 3 Pro और Galaxy Buds 3 को No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है, जिससे सैमसंग के प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीदने का बेहतरीन मौका मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications







