दिवाली के दिन सैमसंग लॉन्च कर सकता है पहला मुड़ने वाला स्मार्टफोन
दिवाली का सीजन चल रहा है। ऐसे में सैमसंग कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास पेशकश करने वाली है। सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन काफी समय से चर्चाओं में छाया हुआ है। इस फोन की तस्वीरों की कुछ झल्कियां देखकर लोग इस फोन को देखने के लिए काफी बेताब हैं।

सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन
अब ख़बर है कि सैमसंग का यह मुड़ने वाला स्मार्टफोन दिवाली के दिन यानि कि 7 नवंबर को लॉन्च हो सकता है। आपको बता दें कि यह सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा जिसकी पूरी स्क्रीन मुड़ जाएगी। यह देखने में एक कॉपी जैसा होगा। जिस तरह से कॉपी को खोलकर उसमें लिखा जाता है और फिर से बंद करके रख दिया जाता है। कुछ उसी तरह से सैमसंग का यह फोन भी होगा।
सैमसंग के इस फोन में 2 AMOLED डिस्प्ले होगी। इस स्मार्टफोन को जब यूजर्स खोलेंगे तो यह टैबलेट का रूप ले लेगा। उसके बाद यूजर्स इसे टैबलेट के तौर पर इस्तेमाल कर पाएंगे। अभी तक लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.29 इंच की डिस्प्ले हो सकती है।
दो बड़ी डिस्प्ले से होगा लैस
लिहाजा इस फोन की स्क्रीन काफी बड़ी होगी। वहीं सैमसंग के इस फोन की दूसरी डिस्प्ले 4.58 इंच के होने की संभावना है। हालांकि ज्यादातर लीक रिपोर्ट्स के में कहा गया है कि इस फोन का पहला डिस्प्ले 7.3 इंच और दूसरा 4.6 इंच का हो सकता है।
बहराल, सैमसंग कंपनी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी की पुष्टि नहीं की गई है। कंपनी ने अभी तक ना तो लॉन्च की तारीख बताई है और ना ही इसके किसी फीचर्स के बारे में कोई घोषणा की है। लिहाजा हमें दिवाली यानि 7 नवंबर का इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए कि कंपनी इस फोन में क्या-क्या फीचर्स देती है। वहीं कंपनी इस फोन को किस कीमत में लॉन्च करती है।


Click it and Unblock the Notifications