अमेजन सैमसंग कार्निवल शुरू, सैमसंग स्मार्टफोन पर 8000 रुपए तक कैशबैक
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया ने अपने कस्टमर्स के लिए सैमसंग कार्निवल सेल पेश की है। अमेजन सैमसंग कार्निवल में सैमसंग के पॉपुलर हैंडसेट को बंपर डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। यहां से आप गैलेक्सी नोट 8, गैलेक्सी ए8 प्लस, गैलेक्सी ऑन7 प्राइम, गैलेक्सी ऑन7 प्रो और गैलेक्सी ऑन5 प्रो जैसे पॉपुलर हैंडसेट को भारी छूट के साथ खऱीद सकते हैं।
बता दें कि सैमसंग कार्निवल सेल लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए पेश की गई है और ये 5 मार्च से शुरू होकर 8 मार्च तक तक 4 दिन चलेगी।

अमेजन पर सोमवार से शुरू हो चुकी इस सेल में चुनिंदा सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन पर 8000 रुपए तक कैशबैक मिल रहा है। कस्टमर्स को ये कैशबैक उनके अमेजन पे कैश में प्राप्त होगा। अमेजन इंडिया के अलावा सैमसंग कार्निवल कंपनी के ऑफिशियल ई- स्टोर पर भी चल रहा है।
सैमसंग कार्निवल में सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 को 59,900 रुपए में खरीद सकते हैं। इस पर कंपनी 8000 रुपए कैशबैक भी दे रही है। सैसमंग गैलेक्सी नोट 8 को भारत में पिछले साल अगस्त में पेश किया गया था। लॉन्च के समय इसकी कीमत 67,900 रुपए थी। सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 12 मेगापिक्सल डुअल कैमरा और 6.3-इंच की इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ पेश किया था।

गैलेक्सी नोट 8 के अलावा इस सेल में सैमसंग Galaxy A8+ पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। यहां से इस फोन को सिर्फ 28,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। सैमसंग के इस फोन पर 4000 रुपए कैशबैक मिल रहा है। वहीं अगर आप बजट स्मार्टफोन खऱीदने का सोच रहे हैं, तो सैमसंग कार्निवल में Galaxy On7 Prime स्मार्टफोन को 12,990 रुपए में खऱीदा जा सकता है। इस फोन पर 2000 रुपए कैशबैक मिल रहा है।
अमेजन पर आयोजित सैमसंग कार्निवल में न सिर्फ हाई और बजट स्मार्टफोन बल्कि एंट्री लेवल स्मार्टफोन को भी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस सेल में Galaxy On7 Pro 6,990 रुपए में मिल रहा है। इसके साथ ही गैलेक्सी On5 प्रो को भी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
अमेजन सैसमंग कार्निवल में पुराने स्मार्टफोन पर एक्स्चेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा नो कॉस्ट ऑन ईएमआई, अमेजन पे, नेट बैंकिंग और कैश ऑन डिलिवीर जैसे ऑफर भी मिल रहे हैं। स्मार्टफोन के अलावा इस सेल में टीवी माइक्रोवेब ओवन, फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर भी डिस्काउंट मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications